Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवनीश अवस्थी बने रहेंगे सीएम के सलाहकार, 2024 तक बढ़ा कार्यकाल

Avnish Awasthi

Avnish Awasthi

लखनऊ। पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) फरवरी 2024 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार बने रहेंगे। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति देवेश चतुर्वेदी ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

अपर मुख्य सचिव नियुक्ति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए एक अस्थाई नि:संवर्गीय पद 28 फरवरी 2023 तक के लिए सृजित करते हुए अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) को तैनात किया गया।

उक्त सृजित अस्थाई पद की निरंतरता एक मार्च 2023 से 29 फरवरी 2024 तक बढ़ाते हुए अवनीश अवस्थी को तैनात रखने की स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान कर दी है। इसलिए वह 29 फरवरी 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

Exit mobile version