• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ACS गृह अवनीश अवस्थी को आज मिलेगा रिटायरमेंट या एक्सटेंशन, सस्पेंस बरकरार

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Avnish Awasthi

Avnish Awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ACS गृह अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi ) आज यानि 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। लगभग एक महीने से उनके एक्सटेंशन को लेकर चर्चा रही है। उनके एक्सटेंशन को लेकर केंद्र को भेजे गए लेटर का जवाब अभी तक नहीं आया। अगर शाम तक जवाब नहीं आया तो उन्हें रिटायर होना होगा। यही नहीं उनके रिटामेंट के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल भी हो सकता है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 1987 बैच के अफसर अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi ) को 31 जुलाई 2019 को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मौजूदा समय में उनके पास यूपीडा के सीईओ के साथ-साथ ऊर्जा विभाग का भी पदभार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के करीबी अफसरों में शुमार अवनीश अवस्थी शुरुआत में ही अपर मुख्य सचिव सूचना व पर्यटन के साथ-साथ यूपीडा के सीईओ भी बनाए गए थे। वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया गया था।

अमित मोहन, अमृत अभिजात के नाम की चर्चा

उधर चर्चा यह है कि गृह विभाग के नए मुखिया के रूप में फिलहाल अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार और प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। कहा यह भी जा रहा है कि गृह विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव स्तर के आईएएस को ही सौंपी जाएगी।

UP के 22 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, संजय शंकर पांडेय बनाए गए लखनऊ के जज

योगी सरकार में गृह और यूपीडा से संबंधित अपने कार्यों की बदौलत सबसे ज्यादा चर्चा में रहे अवनीश अवस्थी को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें भी लगाई जाती रही हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई फैसला न हो पाने से इन अटकलों को खारिज भी किया जाने लगा है। अपर मुख्य सचिव गृह के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने समेत कई बड़े फैसलों के सूत्रधार बने। उनके कार्यकाल में उपद्रवियों से वसूली का कानून बना तो पुलिस सुधारों से संबंधित कई कार्य भी हुए। इसी तरह उनके कार्यकाल में यूपीडा ने प्रदेश में दो नए एक्सप्रेस-वे बनाए।

Tags: Avnish Awasthiavnish awasthi retirementcm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

शुरू हुआ देश का पहला वर्चुअल स्कूल, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन

Next Post

इनकम टैक्स का ताबड़तोड़ एक्शन, लखनऊ और दिल्ली समेत कई जगहों पर छापा

Writer D

Writer D

Related Posts

Scholarship
उत्तर प्रदेश

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

06/02/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
India won the Under-19 World Cup for the sixth time.
Main Slider

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना… भारत छठी बार बना चैंपियन

06/02/2026
Next Post
Prakashan Group

इनकम टैक्स का ताबड़तोड़ एक्शन, लखनऊ और दिल्ली समेत कई जगहों पर छापा

यह भी पढ़ें

Leopard

खाना खिला रही दादी की गोद से बच्ची को ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों में आक्रोश

20/11/2020
बिहार चुनाव Bihar Election

बिहार चुनाव : तेजस्वी बोले-बिहारी स्वाभिमानी हैं, चंद पैसों में अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचते

22/10/2020
CM Sai

सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

27/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version