मोटेरा में अक्षर पटेल का कमाल, इंग्लैंड 112 रन पर ऑलआउट

अहमदाबाद। मोटेरा में भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे डे-नाइट टेस्ट में अक्षर पटेल ने धमाल मचा दिया है। पटेल ने पहली पारी में 38 रन देकर छह विकेट झटके है। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 112 रनों पर सिमट गई है। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 53 रन बेन फोक्स ने बनाए हैं।

लोकतंत्र में किसी दल या व्यक्ति के राज की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह एक डे-नाइट टेस्ट मैच है, जो पिंक बॉल से खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो सही नहीं साबित हुआ है।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक चार मैचों की सीरीज के दो टेस्ट खेले जा चुके हैं। दोनों ही मैच चेन्नई में खेले गए थे, जिसमें एक में भारत और एक में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी. दोनों टीमों की एक-एक जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर है। इससे पहले दोनों टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 227 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में 317 रनों से जीत हासिल की थी।

Exit mobile version