Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11000 गोबर के दीपक होंगे प्रज्वलित

दीपोत्सव

अयोध्या में दीपोत्सव

अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की धूम है और ऐसे में पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  अयोध्या में द्वीपोत्सव में शामिल होंगे। इसके लिए अयोध्या में खास तैयारी चल रही है। कल रामलला के परिसर में दीपावली के मौके पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किये जाएंगे। कल अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग द्वीपोत्सव देखने आएंगे।

जिला प्रशासन कोविड-19 को देखते हुए तमाम एहतियात बरत रहा है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मद्देनजर जहां पूरे दीपोत्सव के कार्यक्रम को एक दिन में सीमित किया गया है। अब मुख्य कार्यक्रम केवल 13 नवंबर को होगा। साथ ही इस कार्यक्रम में केवल वालंटियर और आमंत्रित मेहमान और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी। ऐसे में जिला प्रशासन पूरे नगर को कोरोना मुक्त करने के लिए जगह-जगह सैनिटाइजेशन का कार्य करवा रहा है। इस काम में नगर निगम के 20 कर्मचारी सभी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इन कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे पर है।

यूपी में एक दिन में कोरोना के 2267 नए मरीज मिले, बढ़ी सरकार की चिंता

सभी कर्मचारी अपने क्षेत्र को पूरी गंभीरता के साथ सैनिटाइज कर रहे हैं। पूरे नगर में जहां पर भी दीप उत्सव के कार्यक्रम आयोजित होगा, वहां पर नगर निगम के कर्मचारी सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं।

राम की पैड़ी पर सभी कुर्सियां स्टेज जमीन और दीपक बिछाने वाले स्थल पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही राम कथा पार्क जहां पर भगवान राम का रामराज्य अभिषेक होगा वहां पर भी सैनिटाइजेशन किया गया है।

टी-20 विश्वकप का आयोजन करना भारत के लिए सम्मान का विषय : सौरभ गांगुली

इस बार राम जन्मभूमि परिसर में भी 11000 गोबर के दीपक जलाए जाएंगे 11000 गोबर के दीपक को बिछाने के लिए वॉलिंटियर्स राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद रहेंगे ऐसे में राम जन्म भूमि पर भी सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। अब जगह-जगह बोर्ड और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 2 गज की दूरी बहुत है जरूरी, मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

Exit mobile version