• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राम वन गमन मार्ग’ बनने से अयोध्या में पर्यटकों की होगी वृद्धि : मौर्य

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, चित्रकूट, लखनऊ
0
Keshav Prasad Maurya

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना ‘राम वन गमन मार्ग’ के पूरा होने से चित्रकूट और अयोध्या में पर्यटकों की बेशुमार वृद्धि होगी, वहीं यह परियोजना महाकुम्भ के आयोजन में आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यन्त उपयोगी और महत्वपूर्ण साबित होगी।

श्री मौर्य ने मंगलवार को परियोजना के वेबिनार के जरिये हुये प्रजेन्टेशन के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रयागराज में आगामी महाकुम्भ के पहले-पहले इस परियोजना को हर हाल में पूरा किया जाय। उन्होने प्रयागराज में फोर लेन इनर रिंग रोड को भी महाकुम्भ से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिये।

कुशीनगर : उग्र भीड़ ने हत्यारोपी को पुलिस के सामने उतारा मौत के घाट, SO निलंबित

उन्होने कहा कि महाकुम्भ में 50 करोड़ लोगों के आने की सम्भावना है, इसके मद्देनजर राम वन गमन मार्ग, प्रयागराज फोर लेन इनर रिंग रोड, प्रयागराज में फाफामऊ में गंगा नदी पर निर्मित सेतु के समानान्तर नये सिक्स लेन सेतु, चकेरी-प्रयागराज के सिक्स लेन चौड़ीकरण एवं हण्डिया राजातालाब सेक्शन के सिक्स लेन चौड़ीकरण कार्य पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है।

राम वन गमन मार्ग के संरेखण के प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि इसका निर्माण दो पैकेजों में प्रस्तावित किया गया है। प्रथम पैकेज की लम्बाई 54.50 किमी तथा द्वितीय पैकेज की लम्बाई 46.80 किमी आंकलित की गयी है। प्रथम पैकेज के अन्तर्गत श्रंगवेश्वर धाम के निकट गंगा नदी पर एक किमी लम्बा दीर्घ सेतु एवं राजापुर के निकट महेवा घाट पर यमुना नदी पर लगभग 600 मी लम्बाई का दीर्घ सेतु बनाया जायेगा।

विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लड़ाएंगे पंजा, अय्यर ने बताया किसकी होगी जीत

राम वन गमन मार्ग परियोजना की कुल लम्बाई 102 किमी होगी, इसमें 02 दीर्घ सेतु, 02 आरओबी और 02 फ्लाई ओवर निर्मित किये जाने प्रस्तावित हैं। परियोजना की 102 किमी लम्बाई में से लगभग 60 किमी लम्बाई हरित क्षेत्र से होकर जायेगी। परियोजना के लिये सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 452.00 करोड़ रूपये का वित्तीय अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।

प्रयागराज में प्रस्तावित फोर लेन इनर रिंग रोड के संरेखण के प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रस्तावित प्रयागराज इनर रिंग रोड की कुल लम्बाई 98 किमी है, जिसमें से 68 किमी ग्रीन फील्ड में तथा 30 किमी की लम्बाई प्रयागराज के वर्तमान बाईपास की है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 6879 करोड़ रूपये है।

Tags: 24ghante online.comAyodhya TourismKeshav Prasad MauryaLatest Uttar Pradesh News in HindiMahakumbhRam Van Gaman Marg Projectअयोध्या पर्यटनकेशव प्रसाद मौर्यमहाकुंभराम वन गमन मार्ग परियोजना
Previous Post

PM मोदी के 71वां जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाए : आनंदीबेन पटेल

Next Post

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : स्वामी प्रसाद

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : स्वामी प्रसाद

यह भी पढ़ें

cng

CNG और LPG वाहनों को पंजाब में खरीदनें पर चुकानी होगी भारी रकम

20/12/2020
pm modi wishes new year

पीएम मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा- आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि आए

01/01/2021
diwali

इस दिवाली पर 499 साल बाद बन रहा है ग्रहों का ये अद्भुत संयोग

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version