• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में ध्वजारोहण में महिला स्वयं सहायता समूह का योगदान

अयोध्या के विकास में महिला स्वयं सहायता समूह का योगदान, स्थानीय उत्पादों की मिल रही पहचान

Writer D by Writer D
23/11/2025
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ayodhya

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) में ध्वजारोहण समारोह केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि विकास की एक अनवरत यात्रा है। विकास की इस यात्रा में महिला स्वंय सहायता समूह और युवा स्वयंसेवक भी भागीदार बन रहे हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर आगंतुकों की सहायता में भी महिला स्वयं सहायता समूह और युवा स्वयंसेवक अपना योगदान दे रहे हैं। महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर अब अयोध्या के विकास में अपना योगदान कर रही हैं और अपनी आजीविका भी चला रही हैं।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह का योगदान

अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा ध्वज फहराएंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ठ अतिथि भी आ रहे हैं। इनके स्वागत के लिए भी महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता ली जा रही है। आसपास के जिलों में संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे है सामाग्रियों को भी इस समारोह में बाजार मिल रहा है। हस्तशिल्प, हथकरघा, प्रसाद, माला, बैग, गमछा, मूर्तियां जैसे अनेक उत्पाद इनके द्वारा बेंचे जा रहे हैं। इससे इनको धनार्जन भी हो रहा है और महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है।

अयोध्या (Ayodhya) की राधा लक्ष्मी बनी मिसाल

मिल्कीपुर में डिवहारिन माई महिला स्वयं सहायता से जुड़ी राधा लक्ष्मी ने अपने प्रयासों से न केवल अपने परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत किया बल्कि अयोध्या के विकास में भी अपना योगदान दिया। राधा लक्ष्मी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फायदा उठाया और बीसी सखी के रूप में काम करने लगी। इनकी मासिक कमाई 40000 से 50000 के बीच है। जिले में ऐसी कई महिलाएं हैं जो राधा लक्ष्मी की तरह अपनी आजीविका चला रही हैं।

विविध महिला सूक्ष्म उद्यम से रोजगार

अयोध्या (Ayodhya) में एचडीएफसी बैंक के पीपुल्स एक्शन फॉर नेशनल इंटीग्रेशन (PANI-‘पानी’) कार्यक्रम ने ग्रामीण समुदायों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (HRDP) शुरू किया है। महिलाओं के समूह बनाने और व्यक्तियों और महिलाओं के समूहों के सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने वाले इस कार्यक्रम ने अयोध्या जिले के अमानीगंज ब्लॉक के गरीब परिवारों की मदद की है। सफल व्यवसाय चलाने से इन महिलाओं को अपने परिवारों और समुदायों में निर्णय लेने का हिस्सा बनने का आत्मविश्वास मिलता है।

अयोध्या (Ayodhya) में क्रांति दीदी का कमाल

अयोध्या (Ayodhya) जिले के मसौधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हाजीपुर सिंहपुर में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बन रहा है। अवधपुरी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य क्रांति दीदी ने सीसीएल से 50,000 रुपये का ऋण लिया है। इस ऋण से उन्होंने अपनी आजीविका में वृद्धि की है। इसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इससे वे अपनी आजीविका में सुधार कर रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा बनाकर धनार्जन

अयोध्या (Ayodhya) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 2.5 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए थे। जिले के 300 स्वयं सहायता समूहों की 1080 महिलाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए। इन तिरंगों को स्वंतत्रता दिवस पर सरकारी भवनों पर फहराया गया था। इसके लिए प्रति तिरंगा 20 रुपये का भुगतान महिलाओं को किया गया था। इससे न केवल उन्होंने कमाई की बल्कि महिला उत्थान का एक बेहतर उदाहरण पेश किया।

अयोध्या का विकास और महिला स्वयं सहायता समूह एक दूसरे के पूरक हैं। अयोध्या के विकास से जहां महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं वहीं महिलाएं स्वरोजगार से अयोध्या के विकास में योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों का ही परिणाम है कि महिलाओं को उनका उचित स्थान और सम्मान मिल रहा है।

Tags: ayodhya
Previous Post

सीएम योगी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण

Next Post

मुख्यमंत्री ने IITF में आयोजित उत्तराखण्ड दिवस में किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने IITF में आयोजित उत्तराखण्ड दिवस में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

रिटायर अधिकारी सहित दो लोगों से जालसाजों ने हड़पे एक लाख रूपए

16/06/2021

कृषि विधेयक किसानों के खिलाफ सबसे बड़ा विश्वासघात है : लल्लू

25/09/2020
Saphala Ekadashi

निर्जला एकादशी में इस समय पानी पीने से नहीं टूटेगा व्रत, जानें क्या वो नियम?

06/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version