Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजम, अतीक और मुख्तार चलाते थे अखिलेश की सरकार : स्वतंत्रदेव

swatantra dev

swatantra dev

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev) ने शुक्रवार को रामपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को दंगाइयों और बाहुबलियों से मुक्त कराना होगा। योगी सरकार ने इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जो लोग प्रदेश में दंगे करवाते थे, उन्हें जेल भेजा। बाहुबलियों की अवैध रूप से कमाई गई सम्पत्ति को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इन्हें फिर से सत्ता में आने से रोकना होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (swatantra dev) ने एक-एक कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि जो लोग अभी तक रामपुर के विकास में अवरोध उत्पन्न कर रहे थे। वह जेल गए तो रामपुर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev) ने कहा कि एक समय था जब अखिलेश की सरकार आजम खान, अतीक और मुख्तार अंसारी चलाया करते थे। थाने इनके हुक्म पर चलते थे। किसी थानेदार की हिम्मत नहीं थी। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकें। योगी सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो प्रदेश में गुंडों का कल्याण होता था। भाजपा सरकार में गरीबों और शरीफ लोगों का कल्याण हो रहा है।

प्रदेश की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव : स्वतंत्र देव

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर योगी सरकार बनेगी और हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी। हम हर महीने दो बार मुफ्त राशन गरीबों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1980 में अटल जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी। 1984 में चुनाव हुए तो भाजपा को सिर्फ दो सीटें मिली। अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

लक्ष्मी हाथी-साइकिल पर बैठकर नहीं आती, कमल पर बैठकर आती है : स्वतंत्र देव

ऐसा ही हुआ और अटल जी ने सरकार बनाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों को चीन से अच्छी सड़क बना कर दी। आज उत्तर से दक्षिण तक पूरब से पश्चिम तक चारों तरफ एक्सप्रेसवे का जाल बिछा हुआ है। हर वर्ग का विकास हो रहा है किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि हम बहुत कठिन परिस्थितियों में यहां तक पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें सांप्रदायिक कहा जाता है। वंदे मातरम का नारा लगाना यदि सांप्रदायिक है तो हम सांप्रदायिक हैं। राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करना यदि सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाना सांप्रदायिक है तो हम सांप्रदायिक हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रवाद को वोट देना है। फिर योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और गुंडे जेल जाएंगे आम जनता का कल्याण होगा।

Exit mobile version