Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजम खान ने कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने से किया इनकार, अजय राय ने कही ये बड़ी बात

Azam Khan refused to meet Ajay Rai

Azam Khan refused to meet Ajay Rai

सीतापुर। जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां (Azam Khan) ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) से मिलने से इनकार कर दिया है। अजय राय गुरुवार को उनसे मुलाकात करने सीतापुर पहुंचे। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सपा नेता आजम उनसे मिलना नहीं चाहते हैं।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। न तो आजम खां से फोन पर वार्ता कराई गई और न ही उनसे कुछ ऐसा लिखित दिया गया कि आजम खां मिलना नहीं चाहते हैं।

अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि भाजपा आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित कर रही है। यह ज्यादती ठीक नहीं है। वह आजम खां की लड़ाई जरूर लड़ेंगे। हम सब उनके दुख में शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा था कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने में कांग्रेस इस मुलाकात से असर डाल सकती है।

‘हमारा एनकाउंटर हो सकता है’, दूसरी जेल में शिफ्ट करने पर आजम खान को सताया जान का खतरा

जेल के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आजम खां ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। जैसे ही यह खबर जेल से बाहर आई कांग्रेस पदाधिकारियों में खलबली मच गई। सीतापुर पहुंचने पर अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि भाजपा की सरकार आजम खां व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े।

Exit mobile version