Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजम खान ने कसा तंज, बोले- मैंने कभी अखिलेश को धूप में खड़ा नहीं देखा

azam khan

azam khan

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बीते दिनों से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओपी राजभर की नाराजगी झेल रहे थे। अब इस फेहरिस्त में उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) का भी नाम जुड़ गया है।

आजम (Azam Khan) ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए दिया बयान इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने कभी अखिलेश यादव को धूप में खड़ा नहीं देखा।’

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खान का एक बयान उनसे नाराजगी को जाहिए कर रहा है। आजम ने कहा कि, ‘मैंने कभी अखिलेश यादव को धूप में खड़ा नहीं देखा।’ इस बयान के सामने आने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज लोगों की सूची और बढ़ गई है।

बता दें कि, पूर्व में उनकी पार्टी से गठबंधन में सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बीते दिनों एक एसी कार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक सुर्खियां बन गया था। वहीं, प्रसपा अध्यक्ष व चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी भतीजे अखिलेश को “राजनीतिक रूप से अपरिपक्व” बताया था। इसके बाद अब आजम खान का आया अखिलेश यादव के लिए यह बयान उनके व पार्टी के लिए बेहतर साबित होता नहीं दिख रहा है।

पाक बॉर्डर के पास कई घंटों से मुठभेड़ जारी, 3 पुलिसकर्मी घायल

आजम खान के बयान पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। कहा कि, अखिलेश यादव सिल्वर स्पून चाइल्ड है। पिछले 10 सालों उन्होंने कोई धरना धूप में नहीं दिया। इसलिए समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों को पीड़ा हो रही है। यही गति रही तो समाजवादी पार्टी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जायेगी।

Exit mobile version