Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी हुए कोरोना पॉज़िटिव

Azam khan

Azam khan

सीतापुर जिला कारागार में सांसद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला अस्पताल की एक टीम ने जेल में आजम खां के स्वास्थ्य की जांच की। दोनों की हालात सामान्य है। जेल में संक्रमण पहुंचने का कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बदलाव बताया जा रहा है।

सांसद आजम खां व पुत्र अब्दुल्ला आजम जिला कारागार सीतापुर में एक साल से अधिक समय से बंद हैं। इस दौरान वह कई बार पेशी पर रामपुर भी गए। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी।

प्रेम में बाधा बन रहे पति की हत्या, प्रेमी संग कातिल पत्नी गिरफ्तार

जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें दोनों पॉजिटिव मिले। इस पर दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन करा दिया गया है।

जेल में संक्रमण कैसे पहुंचा, इसके पीछे जिले के अफसरों का कहना है कि बाहरी आवागमन बंद है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदला करती है। हो सकता है इन पुलिसकर्मियों के वजह से संक्रमण जेल में आ हो। कई कैदी भी पॉजिटिव हैं।

युवक व महिला के साथ अभद्रता कर फायरिंग करने का वीडियो वायरल, दरोगा सस्पेंड

जेलर आरएस यादव ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम आई थी। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हालात सामान्य है। कोविड का इलाज शुरू करा दिया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

Exit mobile version