• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान की बढ़ती मुश्किलें, लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर योगी सरकार ने लगाई रोक

Writer D by Writer D
25/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और कार्रवाई की है। योगी सरकार ने आजम खान को मिलने वाली लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर रोक लगा दी है। यह फैसला आजम खान पर दर्ज आपराधिक मुकदमों को देखते हुए लिया गया है। शुरू में पेंशन की रकम पांच सौ रुपये प्रतिमाह थी, जो अब बढ़कर 20 हजार रुपये हो गई है।

2005में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आपातकाल के दौरान जेल जाने वालों को लोकतंत्र सेनानी पेंशन देने की शुरुआत की थी। इसके तहत आजम खान को भी पेंशन दी जा रही थी, लेकिन अब योगी सरकार ने आजम खान की पेंशन को रोक लगा दी है। रामपुर में लोकतंत्र सेनानी पेंशन 37 लोगों को दी जा रही थी।

आपातकाल के दौरान आजम खान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ से जुड़े थे और जेल भेजे गए थे। लोकतंत्र सेनानी पेंशन की शुरुआत के समय से उन्हें भी यह पेंशन दी जा रही थी। बुधवार को रामपुर जिले के लोकतंत्र सेनानियों के नाम की नई लिस्ट जारी की गई है, जिसमें आजम खान का नाम नहीं है।

नगर आयुक्त से बहस के बाद ज़ोनल पद से हटाई गई मुलायम सिंह समधन

डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की वजह से सांसद आजम खान की पेंशन रोकी गई है। कुछ समय पहले इस बारे में शासन स्तर से जानकारी मांगी गई थी। रामपुर की नई लिस्ट में अब 35 लोगों का ही नाम है, जबकि पहले 37 लोगों को लोकतंत्र सेनानी पेंशन मिलती थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आते ही सांसद आजम खान पर कई मुकदमें दर्ज किए थे। उन पर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन कब्जाने के 26 मुकदमे किसानों ने दर्ज कराए। अब सांसद आजम खान के खिलाफ 85 मुकदमे अदालतों में विचाराधीन हैं। बीते एक साल से आजम खान जेल में बंद हैं।

Tags: azam khancm yogimulayam singh yadavRampur Newsup news
Previous Post

नगर आयुक्त से बहस के बाद ज़ोनल पद से हटाई गई मुलायम सिंह समधन

Next Post

सोने की खदान धंसने से पांच की मौत, 70 से अधिक लोग लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.
बिहार

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

05/11/2025
Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
CM Bhajanlal Sharma
राजनीति

गुरुनानक देव जी ने सभी को समान माना: मुख्यमंत्री शर्मा

05/11/2025
Next Post
gold mine

सोने की खदान धंसने से पांच की मौत, 70 से अधिक लोग लापता

यह भी पढ़ें

भारत की पूंजी संयुक्त परिवारों की परम्परा

23/04/2022
Masik Shivaratri

इस दिन मनाई जाएगी महा शिवरात्रि, जानें रात्रि 4 प्रहर की पूजा का महत्व

23/01/2024
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी फिर से हुईं कोरोना पॉजिटिव, राहुल गांधी भी अस्वस्थ

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version