Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा जेल से रिहा, बोली- मैं प्रोफेसर थी, अचानक क्रिमिनल हो गई

Azam Khan's wife Tajin Khan

आजम खान की पत्नी जेल से रिहा

यूपी के सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातिमा  की सोमवार शाम रिहाई हो गई। वह अपने पति व छोटे बेटे के साथ जेल में 10 महीने रहीं। बुजुर्ग विधायक जेल के महिला बैरक में थीं।

तजीन फातिमा को 34 मामलों में जमानत मिल गई है। सांसद आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में ही बंद है। जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में फातिमा ने कहा कि मैं सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर थी। मेरी सत्य निष्ठा सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की है। उन्होंने कहा कि मैं क्या अचानक क्रिमिनल हो गई।

रामपुर से सपा विधायक तजीन फातिमा ने कहा कि 10 महीने बाद मुझे कैद से रिहाई मिली है, क्योंकि न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया है। उन्होंने कहा कि जैसे न्यायपालिका से मुझे इंसाफ मिला है, वैसे ही आजम खान साहब को भी इंसाफ मिलेगा। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि जेल में मुझे कोई सुविधा नहीं दी गई। आम कैदियों के तरह बैरक में रखा गया। फातिमा ने बताया कि रिहाई के समय आजम खान से कोई मुलाकात नहीं हुई।

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 20 बाइकें बरामद

जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने बताया कि कोर्ट से जमानत का आदेश मिलने के उपरांत प्रक्रिया पूरी डॉ. तजीन को रिहा कर दिया गया है। सांसद आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम 26 फरवरी से जेल में बंद हैं।

सपा विधायक के खिलाफ कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। 32 मुकदमों में पहले ही जमानत मंजूर हो गई थी। अब जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने और धोखाधड़ी कर रामपुर पब्लिक स्कूल के लिए एनओसी लेने के मामले में भी जमानत मिल गई है। उनके पति आजम खान के खिलाफ 85 मामले सक्रिय हैं, जिनमें 73 में चार्जशीट लग चुकी है और 12 की विवेचना चल रही है।

Exit mobile version