Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजमगढ़ शराब कांड: दो और की मौत, मृतकों की संख्या 29 हुई

Poisonous Liquor

poisonous liquor

अवैध शराब से मरने वालों का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। अवैध शराब के सेवन से बीमार चल रहे अरनौला व करूई गांव निवासी दो लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों का अलग अलग स्थानों पर उपचार चल रहा था। घटना के बाद से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। वहीं अभी कई अन्य लोगों का उपचार जारी है। इसके साथ ही जनपद में अवैध शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई।

दीदारगंज थानाक्षेत्र के करूई गांव निवासी 35 वर्षीय रविन्द्र की ससुराल अरनौला गांव में है। रविन्द्र बुधवार को ससुराल आया था। उसने अरनौला गांव निवासी 25 वर्षीय देवीचरन के साथ शराब का सेवन किया। दोनों की बुधवार की रात हालत बिगड़ गई। शरीर में ऐंठन के साथ दर्द होने लगा। शरीर बेजान पड़ गया। घटना की जानकारी होने पर रविन्द्र के परिजन रात में ही अरनौला गांव पहुंचे। रविन्द्र को लेकर जौनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

वांछित शराब फैक्ट्री संचालक पब्लिक स्कूल मालिक प्रद्युमन राम गिरफ्तार

गुरुवार की रात रविन्द्र की मौत हो गई। देवीचरन को भी पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में उसकी भी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को पुलिस एक्शन मोड में रही। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्तता में पवई थाने के एक कांस्टेबल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गुरुवार पूरी रात अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए सिधारी, महराजगंज, निजामाबाद थाना क्षेत्रों से दर्जनों लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए पांच अन्य को गिरफ्तार की।

शवों को गंगा में न करें प्रवाहित, अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी सरकार : हृदयनारायण

एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार करने वाले मोतीलाल के भाई शशि प्रकाश, राजेश अग्रहरि, दुर्ग विजय के साथ ही पवई थाने पर तैनात पुलिस कांस्टेबल अविनाश को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं मृत लोगों की सूचनाओं पर जांच की जा रही है। इस दौरान हमारी टीमें लगातार दबिश देकर सैकड़ों लीटर अवैध शराब की बरामदगी कर चुकी है।

Exit mobile version