• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज़मगढ़ : महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत धरने पर, दलित प्रधान की हत्या पर राजनीति गर्म

Desk by Desk
20/08/2020
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
दलित प्रधान की हत्या पर राजनीति गर्म

दलित प्रधान की हत्या पर राजनीति गर्म

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बीते दिनों बांसगांव में दलित प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या हुई थी। इसको लेकर राजनीति गरम हो गयी है। प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों हुई ग्राम प्रधान की हत्या के सिलसिले में उनके परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 के मार्क्स 7 सितंबर को होंगे जारी

प्रधान के परिजनों को सांत्वना देने जा रहे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत को पुलिस ने आज़मगढ़ के गौरा बादशाहपुर बॉर्डर पर रोक लिया। इसके बाद वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। नितिन राउत दलित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। नितिन राउत के साथ पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप नरवाल भी सड़क पर धरने पर बैठे हैं।

इनसे पहले पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

इसके बाद कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर पीएसी के जवान तैनात कर दिये गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

बुधवार रात ही सर्किट हाउस पहुंचे थे कांग्रेस नेता

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष आलोक पासवान बुधवार की रात ही आजमगढ़ सर्किट हाउस पहुंच गए थे। चूंकि कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रय पहले से तय था। इसलिए रात में ही प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली थी। सुबह होते ही सर्किट हाउस से लेकर आजमगढ़, लखनऊ हाइवे तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

भारी फोर्स ने रोका रास्ता

मौके पर पीएसी के जवान भी तैनात कर दिये गए थे। एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ सुबह से ही मौके पर कमान संभाले हुए हैं। गुरूवार सुबह करीब 10.15 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल तरवां के बांसगांव जाने के लिए सर्किट हाउस से बाहर निकला तो मुख्य गेट में ताला बंद मिला। इसके बाद कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू किया और गेट फांदकर बाहर आने की कोशिश की, लेकिन पहले से तैयार पुलिस सभी नेताओं को सर्किट हाउस के भीतर उठा ले गई।

प्रधान के घर जाने पर अड़े कांग्रेसी

बाहर मौजूद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसी पांच लोगों को मृत प्रधान के घर भेजने की जिद पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं है। बातचीत का दौर चल रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भी सर्किट हाउस के भीतर बुला लिया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भी सर्किट हाउस के भीतर बुला लिया गया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। कांग्रेस के कुछ नेता जिवली और देवगांव के कंजहित के लिए जरूर निकल गए हैं।

Tags: azamgarh newsMurder of Dalit village head Ajay Lallu PL Punia and many Congress leaders locked in circuit house Azamgarhखबरेंदलित ग्राम प्रधान की हत्या आजमगढ़ पहुंचे अजय लल्लू पीएल पुनिया सहित कई कांग्रेसी नेता सर्किट हाउस में लॉकदलित प्रधान की हत्या पर राजनीति गर्मयूपी की लेटेस्टयूपी ब्रेकिंग न्यूज़
Previous Post

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 के मार्क्स 7 सितंबर को होंगे जारी

Next Post

‘केदारनाथ’ फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सारा अली खान ने लिया था ब्रेकअप

Desk

Desk

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025
Next Post
suhant-sara

'केदारनाथ' फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सारा अली खान ने लिया था ब्रेकअप

यह भी पढ़ें

simone khambatta

ड्रग केस में पूछताछ के लिए NCB के दफ्तर पहुंची डिजाइनर सिमोन खंभाटा

24/09/2020
benefits of ashtagandha

वास्तुदोष से लेकर ग्रहों की शांति में सहायक है सुगंधित अष्टगंध

20/01/2022
मानवता की मिसाल

वृद्ध व्यक्ति ने पेश की मानवता की मिसाल, देखें कैसे

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version