Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

B Praak दूसरी बार बने पापा, नवजात बच्चे ने पैदा होते ही तोड़ा दम

B Praak

B Praak

मुंबई। सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर दूसरी बार पिता बने, लेकिन जन्मे बच्चे ने उसी समय दम तोड़ दिया। इस समय सिंगर के घर में मायूसी छाई है। बी प्राक (B Praak) और उनकी पत्नी मीरा बच्चन, दोनों ही बच्चे के आने को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन जन्म के तुरंत बाद बेबी ने दम तोड़ दिया। यह बुरी खबर सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। उन्होंने इस दुख की घड़ी में सिंगर और उनकी पत्नी की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए गुजारिश की है।

बी प्राक (B Praak) ने लिखी पोस्ट

बी प्राक (B Praak) ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बहुत दुख के साथ हम लोग यह अनाउंस कर रहे हैं कि जन्में बच्चे का इस दुनिया में आने के एकदम बाद ही निधन हो गया। बतौर पेरेंट्स हम इस समय सबसे बड़ी मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी। हमें सपोर्ट किया। हम सभी इस समय अपने होश में नहीं हैं। बहुत टूटे हुए हैं। हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि हमें हमारी प्राइवेसी बनाए रखने दें। आपके मीरा और बी प्राक।”

रिलीज हुआ ‘ब्रह्मास्त्र’ का धमाकेदार ट्रेलर, देखने में बाद लोगों के रोंगटे खड़े

बी प्राक (B Praak) ने पहले बेबी का स्वागत साल 2020 में किया था। पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। बी प्राक की शादी चंडीगढ़ में साल 2019 में हुई थी। हाल ही में इनका नया गाना ‘ईश्क नहीं करते’ रिलीज हुआ है जो बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के बर्थडे पर लॉन्च किया गया है। इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग काफी इमोशनल है। इस गाने को जानी और बी प्राक ने मिलकर कंपोज किया है।

Exit mobile version