• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…. जान से बढ़कर कुछ भी नहीं, कालकाजी मंदिर में हुए हादसे पर छलका बी प्राक का दर्द

Writer D by Writer D
28/01/2024
in मनोरंजन
0
B Praak

B Praak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनिवार देर रात को दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिर गिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, और 17 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज हुआ है। वहीं, इस घटना पर अब जागरण में परफॉर्म करने वाले गायक बी प्राक (B Praak ) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गायक ने ऐसे आयोजनों में व्यवस्था बनाए रखने और उचित प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया है।

हादसे पर छलका बी प्राक (B Praak ) का दर्द

बी प्राक (B Praak ) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर करते हुए घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘मैनेजमेंट ने बहुत समझाया कि आप लोग पीछे हो जाएं पर आप सबका प्यार है, मां लिए प्यार है, मेरे लिए प्यार है पर हमें आगे से बहुत ध्यान रखना है, बच्चों का, बुजुर्गों का, सभी लोगों का क्योंकि जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इससे बढ़कर दुनिया में कुछ और हो भी नहीं सकता।’

बी प्राक को देखने कालकाजी मंदिर के जागरण में जुटी भीड़, स्टेज गिरने से हुआ हादसा

बी प्राक (B Praak ) ने अपनी बात में जोड़ा, ‘हमने इसका बहुत ध्यान रखना है कि कभी जान पर ना आ पड़े। जब मां की इच्छा हुई तो हम फिर आएंगे, पर बहुत ध्यान रखना पड़ेगा। बहुत दुखी मन है मेरा, बहुत ज्यादा। क्योंकि ऐसा कभी होना नहीं चाहिए था और मैं यही उम्मीद करता हूं कि जिनको लगी है, वो सब ठीक हो। मैनेजमेंट को आगे से बहुत ध्यान रखना है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस घटना में 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

घटना पर बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें लगभग 12.30 बजे फोन आया कि कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए बनाया गया एक मंच ढह गया है। टीम को मौके पर भेजा गया। एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।’ रिपोर्ट की मानें तो बी प्राक को देखने के लिए कार्यक्रम में तकरीबन 1500 से 1600 लोग पहुंचे थे। बी प्राक के फैंस वीआईपी लोगों के लिए बनाए गए मंच पर चढ़ गए। मैनेजमेंट ने लोगों को समझाने की तमाम कोशिश की, लेकिन लोगों ने नहीं सुनी और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Tags: B Praakdelhi newsEntertainment newsKalkaji temple
Previous Post

बी प्राक को देखने कालकाजी मंदिर के जागरण में जुटी भीड़, स्टेज गिरने से हुआ हादसा

Next Post

LDA की झांकी को मिला पहला पुरस्कार, दूसरे पायदान पर रही राजभवन की झांकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
LDA Tableau

LDA की झांकी को मिला पहला पुरस्कार, दूसरे पायदान पर रही राजभवन की झांकी

यह भी पढ़ें

amit shah

प्रदेश में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह

17/02/2022
Face Pack

ये फेस पैक बढ़ाएगा अपने चेहरे का नूर

14/08/2023
massive fire

दालमोठ कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version