• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, आज होंगी दो और संपतियां कुर्क

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
बाहुबली अतीक अहमद

बाहुबली अतीक अहमद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत उसकी दो और सम्पत्तियों को कुर्क किया जायेगा। दोनों संपत्तियां झूंसी थाना क्षेत्र के कटका इलाके में हैं। अभिलेखों के मुताबिक यह संपत्तियां अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम दर्ज हैं। आरोप है कि अवैध कमाई से यह संपत्तियां अर्जित की गई थीं।

पुलिस ने दोनों संपत्तियों को कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। 2 नवम्बर को जिलाधिकारी ने कुर्क करने का आदेश जारी किया था। बुधवार को पुलिस गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत कुर्की की कार्रवाई करेगी। अब तक अतीक अहमद की दो दर्जन से अधिक संपत्तियों की कुर्की हो चुकी है। साथ ही दफ्तर और पैतृक निवास सहित कई संपत्तियां ध्वस्त भी की जा चुकी हैं।

नितीश कुमार की जीत पर जवडेकर ने कहा- बिहार में बहार है, एनडीए का कमाल है

देवरिया जेल में प्रॉपर्टी डीलर की पिटाई और रंगदारी मांगने के मामले में भी अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ने वाली है। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने माफिया अतीक अहमद के खिलाफ कोर्ट में अपना बयान दर्ज करा दिया है। दोनों मुकदमों पर पुलिस जल्द ही आरोप पत्र दाखिल करेगी।

धूमनगंज का निवासी और प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जैद पहले अतीक अहमद के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग किया करता था। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। जनवरी 2019 में मो. जैद ने अतीक अहमद समेत 15 के खिलाफ धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया था।

आरोप था कि अतीक अहमद देवरिया जेल में बंद था, लेकिन उसके गुर्गे पीड़ित को अगवा कर देवरिया जेल ले गए। पीड़ित ने बताया कि जेल के अंदर उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके साथ ही उससे लाखों रुपए मांगे गए और प्रॉपर्टी के पेपर भी छीन लिए गए।

Tags: Prayagraj Development Authorityअतीक अहमदअतीक अहमद के अवैध भवन
Previous Post

नितीश कुमार की जीत पर जवडेकर ने कहा- बिहार में बहार है, एनडीए का कमाल है

Next Post

धागा बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, कई मजदूर झुलसे, लाखों का नुकसान

Desk

Desk

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post
धागा फैक्ट्री में आग

धागा बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, कई मजदूर झुलसे, लाखों का नुकसान

यह भी पढ़ें

अस्पताल में 3 बच्चों की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

अस्पताल में 3 नवजातों की मौत पर बवाल, परिजन बोले- ‘डॉक्टर हर रोज नई बीमारी बताते हैं’

21/07/2021
ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की, इसी वजह से उसका पतन हुआ : सिंधिया

13/10/2020
liquor smuggler arrested

वोटरों को लुभाने के लिए लाई जा रही अवैध शराब समेत चार लोग गिरफ्तार

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version