• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस को उनके झूठ का फल अवश्य देंगे बाबा केदार: पुष्कर सिंह धामी

Writer D by Writer D
28/10/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ की पावन भूमि से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस ने जात-पात की राजनीति कर समाज विभाजित करने का ​कार्य किया है। यहां तक कि कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने की कोशिश की, जैसे दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनवाने की अफवाह फैलाई। बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ में 07-केदारनाथ विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रोजाना नए-नए घोटाले सामने आते थे। उन्होंने कहा कि सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि उत्तराखंड के चारधाम और प्रसिद्ध मंदिरों के नाम से अन्यत्र मंदिर नहीं बनाए जा सकते। इसके बाद भी कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा केदारनाथ के नाम से मंदिर बनवाने की अफवाह फैलाई। बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ फैलाने वाली कांग्रेस के शासन में ही मुंबई में बद्रीनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण किया गया, जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के लोग आपदा के समय नजर नहीं आते हैं।

उत्तराखंड में डेमोग्राफी परिवर्तन रोकने के लिए सरकार सजग

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास पथ पर लगातार अग्रसर है। भाजपा सरकार राज्य में डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए पूरी तरह सजग है और कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का सिरमौर बन रहा है। प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री मोदी का गहरा लगाव है। यहीं से उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। प्रधानमंत्री के इसी विजन को साकार करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

सभा में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सत्यनिष्ठा की संस्कृति विकसित करने के लिए पारदर्शिता जरूरी: मुख्यमंत्री

Next Post

धनतेरस पर आजमाएं नमक के ये उपाय, दूर हो जाएगी घर की दरिद्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस पर आजमाएं नमक के ये उपाय, दूर हो जाएगी घर की दरिद्रता

यह भी पढ़ें

SP Vikas Vaidya

हाथरस में छह कांवड़ियों की मौत के बाद एक्शन, हटाए गए SP

24/07/2022
Covaxine

मुंबई से लखनऊ पहुंची भारत बायोटेक की 1.5 लाख कोवैक्सीन

09/05/2021
Matikala Festival 2025 inaugurated at Khadi Bhawan

परंपरा और नवाचार का संगम है माटीकला महोत्सव: राकेश सचान

10/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version