• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

350 वर्ष बाद बना बाबा विश्वनाथ का नया रजत सिंहासन

Writer D by Writer D
12/03/2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) इस बार नये रजत सिंहासन (Silver Throne) पर 14 मार्च रंगभरी (अमला) एकादशी पर गौना कराने जायेंगे। पूरे 350 वर्ष बाद बाबा विश्वनाथ का नया रजत सिंहासन तैयार कराया गया है। शनिवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर नये सिंहासन को ‘शिवांजलि’ की ओर से बाबा को अर्पित किया गया।

महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया दो वर्ष पूर्व विश्वनाथ मंदिर स्थित महंत आवास का हिस्सा कॉरिडोर विस्तारीकरण के दौरान अचानक गिर जाने से बाबा की रजत पालकी का सिंहासन एवं शिवाला क्षतिग्रस्त हो गया था।

रंगभरी एकादशी महोत्सव के लिए गठित ‘शिवाजंलि’ के माध्यम से कश्मीर निवासी बाबा के भक्त मनीष पंडित ने चिनार और अखरोट की लकड़ी सिंहासन के लिए उपलब्ध कराई। काशी के जगतगंज निवासी काष्ठ शिल्पी शशिधर प्रसाद ‘पप्पू’ ने इसे आकार दिया।

रंगभरी एकादशी पर बाबा दरबार में सप्तर्षि आरती अपरान्ह तीन बजे होगी

महंत ने बताया कि सिंहासन को दशाश्वमेध (भुतेश्वर गली) के कारीगर अशोक कसेरा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिल कर तैयार किया है। खास बात यह है कि शशिधर प्रसाद और अशोक कसेरा दोनों ने ही बाबा का सिंहासन तैयार करने के एवज में कोई मेहनताना नहीं लिया है। इन दोनों का कहना है कि बाबा की सेवा का अवसर जीवन में पहली बार मिला है। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

‘शिवाजली’ के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया कि बाबा की वर्तमान पालकी का सिंहासन महंत आवास के अचानक गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। बाबा की पालकी में लगाने के लिए नये सिंहासन के लिये लखनऊ के शिवम मिश्रा के माध्यम से दिल्ली और कश्मीर के बाबा भक्तों ने सिंहासन के लिए काष्ठ औऱ रजत की व्यवस्था की थी।

Tags: baba vishwanathrangbhari ekadashisilver throneup newsvaranasi news
Previous Post

रंगभरी एकादशी पर बाबा दरबार में सप्तर्षि आरती अपरान्ह तीन बजे होगी

Next Post

विपक्ष समझ ले,जनता सिर्फ चाहती है विकास : दिनेश शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.
Main Slider

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

09/05/2026
Next Post

विपक्ष समझ ले,जनता सिर्फ चाहती है विकास : दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

Encounter

‘मिट्टी में मिल गया’ सवा लाख का इनामी गुफ़रान, STF ने एंकाउंटर में किया ढेर

27/06/2023
शाहरुख खान

Shahrukh Khan के रंग में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा तो खुशी से झूम उठे किंग खान

03/11/2020
arrested

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 15 वाहन बरामद

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version