नई दिल्ली। मशहूर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने 1 दिसंबर को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी कर ली है। बबीता और विवेक ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। दोनों ने ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान भी किया। बबीता और विवेक की शादी की एक खास बात ये भी थी कि दोनों के वेडिंग आउटफिट प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट से मैच थे।
बबीता ने जो लहंगा पहना था वो बिल्कुल प्रियंका के लहंगे की तरह था। तो वहीं विवेक की शेरवानी से लेकर सहरा तक सब निक जोनस के वेडिंग लुक से मैच कर रहा था। दिलचस्प बात ये भी है कि दोनों कपलर की शादी की डेट भी एक ही है। प्रियंका और निक ने पिछले साल 1 दिसंबर को ही शादी की थी।
बता दें कि महिला पहलवान बबीता फोगाट ने साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। अभी हाल ही में बबीता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट देश को कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाने वाली महिला पहलवान हैं।