Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नन्हे से बच्चे ने बजाया ड्रम, Video हुआ वायरल लोग देखकर रह गए दंग

वायरल विडियो

नन्हे से बच्चे ने बजाया ड्रम, Video हुआ वायरल लोग देखकर रह गए दंग

बहुत से लोगों की जिंदगी बड़ी ‘आम’ सी होती है। हालांकि, कुछ बच्चे जन्म से ही कमाल और बेमिसाल होते हैं। ‘रेक्स चैम्पमैन’ नाम के यूजर ने टि्वटर पर एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें एक बच्चा कितना धांसू ड्रम बजा रहा है। वीडियो में बच्चे ने माहौल सा ही बना दिया।

एक छोटा सा बच्चा ड्रम बजा रहा। जिसमे उसकी उंगली में चोट भी लग जाती है। लेकिन उसके पापा चोट पर किस करते हैं और दर्द छू मंतर हो जाता है। बच्चा फिर ड्रम बजाने लगता है। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

यह वीडियो 2 करोड़ 30 लाख से अधिक बार इसे देखा जा चुका है। 91 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। बंदे शॉक में हैं कि इन नन्हे हाथों ने जिस तरह से ड्रम स्टिक्स के साथ समा बांधा है… वो जबरदस्त है।

Exit mobile version