Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मन की आवाज प्रतिज्ञा 2′ के फैंस के लिए बुरी खबर, शो हुआ बंद

Mann Ki Awaaz Pledge 2

Mann Ki Awaaz Pledge 2

देश में एक बार फिर कोरोना का ग्रहण लग गया है। फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक इसका प्रकोप पैड गया है। एक बार फिर कई शोज की शूटिंग मुंबई से हटकर गोवा या दूसरे शहरों में हो रही है। वहीं कुछ ऐसे शोज भी हैं जिनकी शुरुआत कोविड के दौरान हुई, लेकिन अब उन्हें बंद किया जा रहा है।

 

हाल ही में शुरू हुआ  मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 भी बंद हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबित शो के पहले पार्ट ने जहां दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। वहीं दूसरा पार्ट तो शुरू होने के 1 महीने ही बंद हो रहा है। बता दें कि जब शो शुरू हुआ था तब दर्शकों को पसंद आया, लेकिन फिर धीरे-धीरे दर्शकों को इस शो में मजा आना बंद हो गया।

आमिर की बेटी इरा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

टीआरपी नहीं मिलने की वजह से शो को बंद करने का फैसला लिया गया। मेकर्स ने इस शो की शुरुआत खूब जोर-शोर से की थी। पूजा गौर और अरहान बहल भी शो को लेकर काफी एक्साइटेड थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग की फोटोज शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी।

मलाइका अरोड़ा को महंगा पड़ा अपने पेट कैस्पर को मॉर्निंग वल्क पर ले जाना

बता दें कि पहले पार्ट में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं प्रतिज्ञा ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे, लेकिन लगता है इस बार दर्शकों को इस शो से खुशी नहीं हुई। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि शो का लास्ट एपिसोड कब आएगा और शो की कहानी का एंड कैसे होगा।

 

Exit mobile version