Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक 

नई दिल्ली. भारत के पूर्व महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने साल 1956 में हासिल की थी।

उन्होंने साल 1953 में 20 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अपने बैडमिंटन करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। वह साल 1954 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फिर कभी इस स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया।

नदी में नहाने गए तीन मासूम तेज धार में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोदी ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी नन्दू नाटेकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “भारत के खेल इतिहास में नन्दू नाटेकर का एक विशेष स्थान है। वे बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ी और महान कोच थे। उनकी सफलता से उदीयमान एथलीटों को प्रेरणा मिलती है। उनके निधन से दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हूं। ओम् शांति!”

Exit mobile version