Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस महीने घर में रहे मुसलमान, ट्रेन का सफर करने से बचे: बदरुद्दीन अजमल

Badruddin Ajmal

Badruddin Ajmal

गुवाहाटी। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) चीफ बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) ने कहा है कि इस महीने मुसलमान ट्रेनों में सफर करने से बचें। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) से पहले अजमल का यह बयान आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं और इस मौके पर 60 हजार लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

असम के बारपेटा में एक राजनीतिक सभा को संबोधित करते हुए अजमल ने कहा कि 20 से 25 जनवरी तक लोग घर में ही रहें। अजमलन (Badruddin Ajmal) ने कहा, भाजपा ने राम मंदिर तक लोगों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन, फ्लाइट और बसें बुक की हैं। मैं मुस्लिम भाइयों से अनुरोध करता हूं कि वे 20 से 24-25 जनवरी तक यात्रा ना करें। बता दें कि एआईयूडीएफ इस बार लोकसभा चुनाव में असम की 14 में से तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रही है। ऐसे में पार्टी के नेताओं ने सभाएं करनी शुरू कर दी हैं।

अजमल (Badruddin Ajmal) ने कहा, भाजपा इस्लाम की दुश्मन है। भाजपा हमारे सम्मान, जीवन और मुस्लिम महिलाओं की इज्जत की भी दुश्मन है। इस्लामिक कानून को नजरअंदाज करके भाजपा तीन तलाक कानून लेकर आई है। हमारे कानून कुरान पर आधारित हैं और वे उसमें भी दखल दे रहे हैं। बता दें कि अजमल धुबरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2021 में उनकी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि बाद में वे अलग हो गए।

इस दिन नए मंदिर में शिफ्ट होंगे विराजमान रामलला, भक्तों को नहीं देंगे दर्शन

बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) के बयान पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, 22 जनवरी पूरी दुनिया के लिए बड़ा दिन होने वाला है। 550 साल के अत्याचार का खात्मा हो रहा है और भगवान राम दोबारा अपने घर में स्थापित होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, जिसके रोम रोम में राम बसता है वह हमेशा सद्भाव की बात करता है। मगल कुछ लोगों को राम नाम की महिमा का ज्ञान नहीं है। जब ज्ञान होगा तो शब्दों और विचारों में सुधार जरूर होगा।

Exit mobile version