Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बहराइच में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, छह की मौत

सड़क हादसा

सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले प्रयागपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में वैन सवार छह जायरीनों की मृत्यु हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर जिले के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे । उन्होंने बताया कि जियारत के बाद रविवार रात करीब 12 बजे वैन सवार लोग वापस लखीमपुर लौट रहे थे।

अफगानिस्तान : तालिबानी हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, सात घायल

उन्होंने बताया कि प्रयागपुर इलाके में गोण्डा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी ,जिससे वह पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौक पर ही मृत्यु हो हुई है जबकि दस लोग घायल हो गये। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है,जिसमें कुछ की हालत गंभीर है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version