Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में जंगलराज नहीं बल्कि बहसीराज कायम है : संजय सिंह

जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज नहीं बल्कि बहसीराज कायम है।

श्री सिंह ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा कि सूबे में जबतक जातिवाद व्यवस्था खत्म नहीं होगी तब तक लोगों की सुरक्षा, बेटियों की सुरक्षा नहीं हो पाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। यहां जंगलराज नहीं बल्कि हैवानियत का राज चल रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई टीम का किया ऐलान, देखें पदाधिकारियों की लिस्ट

उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना के बाद अब बलरामपुर में दलित बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आजमगढ़ में भी मासूम बच्ची के साथ बलात्कार हुआ और बागपत और फतेहपुर में भी इसी तरह की घटना हुई । इससे यही लगता है कि प्रदेश में हैवानियत का राज चल रहा है।

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को अब एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है और उन्हे त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर आप कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ लगातार प्रदेश में अनशन और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी अनशन और विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा।

Exit mobile version