Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बलिया : जर्जर मकान का छज्जा गिरा, मजदूर की मौत, एक घायल

छज्जा गिरा

छज्जा गिरा

उत्तर प्रदेश में बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के गुदरी बाजार में स्थित एक जर्जर मकान को नया निर्माण कराने के लिए गिराया जा रहा था। शाम के समय अचानक मकान का छज्जा गिर गया और वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए।

बिहार चुनाव : प्रथम चरण के 71 विधानसभा क्षेत्र में आज शाम थम गया प्रचार का शोर

उन्होंने बताया कि दोनों मजदूरों को मलबे से निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी 32 वर्षीय विश्राम राजभर को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल श्यामबहादुर राजभर का अस्पताल में उपचार जारी है।

Exit mobile version