Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुल्हन की बहन से लेकर मां तक के लिए परफेक्ट च्वॉइस है बंधेज आउटफिट्स

लाइफ़स्टाइल डेस्क। त्योहारों के साथ शादी की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी की शॉपिंग में सारा फोकस दुल्हन के आउटफिट पर होता है।आउटफिट्स हो या जूलरी हर एक चीज़ खास नजर आनी चाहिए, लेकिन दुल्हन के बाद सभी की फोकस उनकी बहन और मां पर होता है कि उन्होंने क्या पहना है।

तो ऐसे में थोड़ा स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आना तो बनता है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि आप दोनों ही ऐसा आउटफिट नहीं कैरी कर सकती जैसा दुल्हन कैरी करने वाली है। शिमर, गोटा-पट्टी और सिक्विन से अलग हटकर कुछ सोचना होगा, तो इसके लिए बंधेज बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन होगा। जो आज भी ट्रेंड में बना हुआ है। साड़ी हो या सूट, शरारा हो या दुपट्टा, हर एक में ये बहुत ही खूबसूरत लगता है। तो इसके साथ किस तरह के एक्सपेरिमेंट आपके लुक में लगाएंगे चार चांद।

बंधेज कुर्ता

शादी में कुर्ता पहनने की सोच कर शायद आपका दिमाग इसकी इज़ाजत न दें, लेकिन जब कुर्ता ऐसा बंधेज फैब्रिक में हो तो बेफ्रिक होकर इसे कैरी किया जा सकता है। अलग-अलग रंगों में अवेलेबल बंधेज फैब्रिक के कुर्ते को आप अपने स्टाइल और कंफर्ट के हिसाब से स्टिच करा सकती हैं। इस तरह का डीप बैक कुर्ता शादी के हर एक फंक्शन के लिए है बेस्ट।

बंधेज दुपट्टा

बंधेज दुपट्टे को आप सूट के अलावा लहंगे के साथ भी टीमअप कर सकती हैं। बहुत ही क्लासी लुक देता है। इस तरह के व्हाइट लहंगे पर ग्रीन के साथ ही येलो, रेड या ऑरेंज जैसे कलर के दुपट्टे बहुत फबेंगे। सबसे अच्छी बात की लंहगा सिंपल भी हो तो दुपट्टा उसकी कमी पूरी कर देगा।

Exit mobile version