Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अजीत हत्याकांड: जमानत रद्द करवाकर आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Ajit Murder Case

Ajit Murder Case

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर 25 हजार के इनामी बंधन सिंह ने गुरुवार दोपहर बाद आजमगढ़ न्यायालय के कोर्ट नंबर छह में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर उसने सरेंडर किया गया है। मजे की बात ये है कि एक दिन पहले ही बंधन के सरेंडर की तैयारी की सूचना मीडिया में आ चुकी थी, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई।

विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर अजीत सिंह की हत्या के मामले में आजमगढ़ के दो शूटर अंकुर और बंधन का नाम सामने आया था। पुलिस और एसटीएफ की टीमें शूटरों की तलाश में यूपी के साथ ही मुंबई और अन्य प्रदेशों में खाक छान रही थीं।

पकड़ में नहीं आने पर लखनऊ पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों आरोपी शूटर आजमगढ़ से हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में आजमगढ़ निवासी कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड सिंह मुख्य आरोपी हैं।

कासगंज हत्याकांड: शराब माफिया मोती सिंह का दाहिना हाथ ‘नवाब सिंह’ गिरफ्तार

पूछताछ और विवेचना में सामने आया था कि अजीत हत्याकांड की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। इस साजिश में कुख्यात उधम सिंह भी शामिल था। उधम सिंह भी आजमगढ़ जेल में ही निरुद्ध है। बंधन सिंह पुत्र मानिकराज तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा का रहने वाला है।

लखनऊ में 6 जनवरी की को रात मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य सूत्रधार कुंटू सिंह व अखंड सिंह से कुछ दिन पहले दो दिन तक पूछताछ के बाद दोनों को बरेली व आजमगढ़ जेल भेज दिया।

काव्य ग्रंथ ‘भारत के इक्कीस परमवीर’ का लोकार्पण 14 फरवरी को दिल्ली के हिन्दी भवन में

वहीं पुलिस ने शूटर राजेश तोमर, अंकुर और मददगार बंधन का गैरजमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इन तीनों का वारंट मिल जाएगा। पुलिस अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी।

Exit mobile version