Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, दीपू दास के बाद अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला

Bangladesh: After Dipu Das, Amrit Mandal was murdered

Bangladesh: After Dipu Das, Amrit Mandal was murdered

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का एक और मामला सामने आया है। दीपू चंद्र दास के बाद अब अमृत मंडल (Amrit Mandal) उर्फ सम्राट की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। अमृत की उम्र 29 साल थी। घटना राजबाड़ी जिले की है। पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया।

पुलिस रिकॉर्ड में अमृत मंडल (Amrit Mandal) का नाम स्थानीय गिरोह के नेता के तौर पर दर्ज है। गिरोह का नाम ‘सम्राट वाहिनी’ है। चटगांव के पास राउजान इलाके में मंगलवार को हिंदू परिवार का घर आग के हवाले कर दिया गया। राउजान इलाके में 5 दिन के भीतर सात हिंदू परिवारों के घर जला दिए गए। पुलिस ने अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पिछले हफ्ते भी हत्या हुई थी

बीते हफ्ते मयमनसिंह शहर में भीड़ ने 28 साल के हिंदू फैक्ट्री कर्मचारी दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उन पर ईशनिंदा का आरोप लगा था। इस घटना के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए।

अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार मृतक की पत्नी, छोटे बच्चे और माता-पिता की जिम्मेदारी उठाएगी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version