• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंक आफ बड़ौदा को 1679 करोड़ रुपये का मुनाफा

Desk by Desk
31/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 1,679 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। फंसे कर्ज के लिए प्रावधान कम होने से बैंक बेहतर मुनाफा हासिल करने में सफल रहा है। वहीं केनरा बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 444.41 करोड़ रुपये रहा।   इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक को 364.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दूसरी तिमाही (जुलाई- सितंबर 2020) के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकल मुनाफा 737 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक को इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 864 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। एकीकृत आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 1,771 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजीव चढ्ढा ने संवाददाताओं से कहा कि दूसरी तिमाही के परिणाम से स्पष्ट है कि पहली तिमाही के लॉकडाउन के बाद स्थिति में तेज सुधार आया है। यह सुधार फीस से होने वाली आय के कुछ प्रमुख मानदंडों में दिखाई देता है।

Reliance Jio का सबसे सस्ता 129 रुपये का प्लान, मिलेंगे ये फायदे

उन्होंने कहा, ”बैंक की फीस से होने वाली आय पहली तिमाही में काफी गिर गई थी, लेकिन दूसरी तिमाही में इसमें तीव्र वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले भी इसमें तार्किक सुधार दर्ज किया गया है। यह हमारे ग्राहकों की गतिविधियों में बेहतरी को दर्शाता है। बैंक पहली तिमाही के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में पहुंचा है। बैंक कई मानदंडों के मामले में सामान्य दायरे के करीब पहुंच चुका है।

आलोच्य अवधि के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 6.83 फीसद बढ़कर 7,508 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 7,028 करोड़ रुपये रही थी। बैंक का घरेलू स्तर पर शुद्ध ब्याज मार्जिन सुधरकर 2.96 फीसद हो गया वहीं वैश्विक मार्जिन 2.86 फीसद रहा। बैंक की फीस आधारित आय साल दर साल आधार पर 3.9 फीसद बढ़ गई जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले उसमें 22.2 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई।

Tags: bank of barodaCanara BankNPAsecond quarter resultsएनपीएकेनरा बैंकदूसरी तिमाही का परिणामबैंक ऑफ़ बड़ौदा
Previous Post

प्रेग्नेंट करीना कपूर का रखा जा रहा खास ख्याल

Next Post

इस एक चीज के भरोसे मनुष्य को नहीं छोड़ देना चाहिए सब कुछ

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post

इस एक चीज के भरोसे मनुष्य को नहीं छोड़ देना चाहिए सब कुछ

यह भी पढ़ें

accident

घने कोहरे के चलते नहर में गिरी बारातियों से भरी कार, एक की मौत

21/01/2022

हर नागरिक को सशक्त और सक्षम बनाना जरूरी : वेंकैया नायडू

09/08/2020
cm yogi

नई सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: सीएम योगी

18/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version