Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सितंबर में महज इतने खुलेगा बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays

bank holiday

नई दिल्ली। कुछ दिनों बाद सितंबर का महिना शुरू होने वाला है ऐसे में आप आने वाले महीने में करने वाले कामों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं या कही जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट भी चेक कर ले। हालाकि, इन दिनों सारे बैंक (Bank) से जुड़े काम डिजिटल होती है लेकिन फिर भी कुछ कामों के लिए बैंक जाना पड़ता है। बहुत सारे लोगों को बैंक छुट्टियों का अपडेट नहीं रहता है। लिहाजा बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी रखना जरूरी होता है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दे अगले महीने यानी सितंबर (September) में अलग-अलग जगहों पर बैंक (Bank) करीब 13 दिन बंद रहने वाले है।

देखें छुट्टियों की लिस्ट

1 सितंबर, 2022 – गणेश चतुर्थी के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

4 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।

6 सितंबर, 2022- विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

7-8 सितंबर, 2022- ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद।

9 सितंबर, 2022- इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे।

10 सितंबर, 2022– श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों में अवकाश रहेगा।

11 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

18 सितंबर, 2022- रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगें।

21 सितंबर, 2022- श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।

24 सितंबर, 2022- चैथे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।

25 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।

26 सितंबर, 2022- नवरात्र‍ि स्‍थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कांग्रेस में लगी इस्तीफ़ों की झड़ी, गुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में 6 MLA ने छोड़ी पार्टी

आपको बता दे, अगस्त में भी बचे हुए दिनों बैंक कई दिन बंद रहेंगे। जैसे 27 अगस्त को चौथा शनिवार पड़ेगा और अगले दिन 28 अगस्त को रविवार है। फिर अगले दिन ही 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि है। इस दिन गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 31 अगस्त को महीने के आखिरी दिन गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

Exit mobile version