Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अगले महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday

Bank holiday

नई दिल्ली। जुलाई महीने में 14 दिन बैंक बंद (Banks Closed) रहेंगे। पूरे देश में बैंकों की एक साथ छुट्टी नहीं होगी बल्कि अलग-अलग पर्व त्योहारों के चलते राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आपको अपने राज्य के हिसाब से छुट्टी की लिस्ट देखनी होगी।

स्थानीय पर्व-त्योहार के चलते राज्यों की छुट्टियां होती हैं और उस दिन बैंक बंद रहते हैं। ये कोई जरूरी नहीं कि एक ही दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहें। रिजर्व बैंक (RBI) छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट को देखकर छुट्टियों का हिसाब लगा सकते हैं।

जुलाई 2022 में बैंकों के छुट्टियों (Banks Holiday) की सूची

1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)

10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।

17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Exit mobile version