Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दलित बेटी की शादी में बवाल, घोड़ी पर बैठने पर दबंगों ने बरातियों को पीटा

Beaten

Beaten

आगरा। ताजनगरी (Agra) में दबंगों ने दलित बेटी की बारात में मारपीट (Beaten) कर दी। दूल्हे को घोड़े से उतार लिया। बारात में आई महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की। पुरुषों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में बाराती (Baratis) घायल हुए हैं। दुल्हन की मां से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना चार मई की है।

जाटव बस्ती में रहने वाली बेटी की शादी थी। रात साढ़े ग्यारह बजे बारात राधा कृष्ण मैरिज होम जा रही थी। दूल्हा घोड़ी पर सवार था। बाराती नाच रहे थे। आरोप है कि मैरिज होम के रास्ते मे दबंग युवकों ने बारात को रोक लिया। दूल्हे और बारातियों (Baratis) को जाति सूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया। बाराती जैसे तैसे राधा कृष्ण मैरिज होम पहुंचे।

आरोप है कि दबंग युवक भी मैरिज होम में घुस आए। बारात में आई युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे। जाटव समाज के युवकों को दबंगो ने जमकर मारा पीटा। मारपीट में पप्पू और छोटू के चोटें आई है। आरोप में यह भी है की दबंगों ने कहा कि हमारे सामने तुम्हारी घोड़ी पर बैठकर बारात निकालने की हिम्मत कैसे हुई?

पुलिस ने दुल्हन की मां से मिली तहरीर के आधार पर योगेश ठाकुर, राहुल, सोनू ठाकुर और कुणाल ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 354, 323, 504, 354 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति  निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version