Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बरेली : कोविड-19 अस्पताल में छत से फूटा झरना, देखें वायरल Video

कोविड-19 अस्पताल में छत से फूटा झरना

कोविड-19 अस्पताल में छत से फूटा झरना

बरेली। बरेली के कोविड-19 अस्पताल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वार्ड में कोरोना संक्रमितों को भर्ती कराया गया है। वहां की छत से पानी गिर रहा है।

पानी की धार इतनी तेज थी कि लोग उसका वीडियो बनाने से भी नहीं चूके और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने टूटी छत को दुरुस्त करवा दिया है।

‘यही रात अंतिम यही रात भारी’ स्टेट्स लगाकर फांसी पर लटका युवक

बरेली स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। शनिवार को भारी बारिश से अफरातफरी मच थी। वार्ड की टूटी छत से पानी वार्ड में घुसने लगा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच छत से गिर रहे पानी को देखकर हड़कंच मच गया था।

बारिश का पानी झरने की तरह वार्ड में गिर रहा था। कई मरीजों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर जिला सर्विलांस प्रभारी डा. अशोक कुमार ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन से बात की और समस्या दूर करने को कहा। मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से जुड़े रोहित बंसल ने बताया कि छत का मामूली हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी वार्ड में आ गया था। उसे सही कर दिया गया है।

बरेली के वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

बरेली के एक निजी अस्पताल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अस्पताल की छत से बारिश का पानी गिर रहा है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये है यूपी के क्वारंटीन सेंटर का हाल। यहां पानी नहीं झरना बह रहा लगातार। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ये वीडियो वायरल किया गया है। अस्पताल की छत से पानी गिरने से वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version