Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बरेली : मुंबई और बंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा 29 अप्रैल से

इंडिगो indigo

इंडिगो

बरेली। यूपी का बरेली शहर जल्द देश के हवाई मानचित्र में भी तेजी से उभर रहा है। सस्ती विमान सेवाएं संचालित करने वाली निजी विमान कंपनी इंडिगो ने 29 अप्रैल से बरेली से मुंबई व बंगलूरू के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

इंडिगो ने गुरुवार कहा कि मुंबई-बरेली मार्ग पर एक सप्ताह में चार उड़ानें और बंगलूरू-बरेली मार्ग पर एक सप्ताह में तीन उड़ानें होंगी। लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और आगरा के बाद यूपी में एयरलाइन के लिये बरेली छठा स्टेशन होगा।

बरेली भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में आठवां बड़ा शहर होने के नाते बरेली भी भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। एयरलाइन ने कहा कि बरेली भारत का 67 वां शहर होगा, जिसे इंडिगो की उड़ानों से जोड़ा जा रहा है।

केरल चुनाव : बीजेपी ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन को नहीं घोषित किया मुख्यमंत्री उम्मीदवार

इंडिगो अपने क्षेत्रीय उड़ान कार्यक्रम को नए सिरे से बढ़ावा दे रही है। बरेली से उड़ानें शुरू करने के साथ ही यह देश का 67 वां शहर हो जाएगा, जहां से कंपनी अपने की उड़ानें संचालित होंगी। इंडिगो के राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि बरेली से उड़ानों की घोषणा कर हमें खुशी हो रही है। बरेली को पीएम मोदी द्वारा 100 स्मार्ट शहरों की योजना में रखा गया है। यहां उद्योग लगाने की व्यापक संभावना है। इसलिए हमने कनेक्टिविटी बढ़ाने का फैसला किया है। इससे व्यापार, उद्योग, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

नाथ नगरी कहलाती है बरेली

कुमार ने कहा कि बरेली यूपी के धार्मिक शहरों में शामिल है। यह नाथ नगरी कहलाती है। यहां के सात शिव मंदिर घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां आने के बाद पर्यटक नैनीताल, रानीखेत, कुमाऊं के पहाड़ी अंचलों का मजा ले सकेंगे। इसे हिमालय का द्वार भी कहा जाता है। कंपनी सस्ती, तनाव मुक्त व समय पर उड़ानें संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version