• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लठमार होली की मस्ती में सराबोर हुआ राधारानी का गांव

Writer D by Writer D
12/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Barsane Lathmar Holi

Barsane Lathmar Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। वसंत पंचमी से जिस बेला का इंतजार बरसाना (Barsana) और नंदगांव (Nandgaanv) के गोप-गोपियों को था, वो बेला शुक्रवार को आई। यहां विश्व प्रसिद्ध लठामार होली (Lathmar Holi) खेली गई। एक ओर नंदगांव के ग्वाल हाथों में ढाल और सिर पर सुरक्षा कवच पगड़ी पहने थे तो सामने चमचमाती लाठियां लिए हुरियारिन थीं। बरसाना की गलियों में ध्वज पताका के आते ही हुरियारिनों की लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं।

हुरियारों की ओर से शब्द बाण छोडे़ जा रहे थे, जिसका जवाब हुरियारिन प्रेमपगी लाठियां बरसाकर दे रही थीं। एक-एक हुरियारे पर पांच-छह हुरियारिनों ने घूंघट की ओट से लाठियों की चोट की। लाठियों से स्नेह के रंग बरसे तो पूरा बरसाना होली की मस्ती में सराबोर हो गया। दोपहर के वक्त रंगीली गली से शुरू हुआ होली के उत्सव का यह दौर देर शाम तक यूं ही चलता रहा। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु इस द्वापरयुगीन लीला के साक्षी बने।

Barsana Lathmar Holi 2019 Date: लाडली जी के मंदिर से होती है इस खास होली को  खेलने की परंपरा

 

बरसाना के लोगों को सूचना मिली कि पीली पोखर पर नंदगांव के हुरियारे सजधज कर पहुंच चुके हैं। वहां उनका स्वागत किया गया। पीली पोखर पर हुरियारों ने लाठियों से बचने का इंतजाम किया। सिर पर पगड़ी बांधी। ढालों की रस्सी और हत्थे कसकर बांधे। किसी ने अपनी पगड़ी मोर पंख से सजाई तो किसी ने पत्तों और दूल्हा वाली पगड़ी से।

पगड़ी बांधते नंदगांव के हुरियारे

शाम करीब साढे़ चार बजे नंदगांव के हुरियारे बुजुर्गों के पैर छूकर और धोती ऊपर कर ऊंचागांव वाले पुल के समीप एकत्रित हो गए। हंसी-ठिठोली करते हुरियारे श्रीराधारानी मंदिर पहुंचे और श्रीजी से कान्हा संग होली खेलने का आग्रह किया। इस दौरान नंदगांव-बरसाना के समाजियों द्वारा समाज गायन किया गया।

जो रस बरस रहौ बरसाने सो रस तीन लोको में नाय

Lathmar Holi Barsana Its History And Facts - बरसाने की लठमार होली के बारे  में तो सुना ही होगा ना, ये भी जान लीजिए क्यों पेले जाते हैं लठ - Firkee.in

श्रीराधारानी मंदिर की छतों पर ड्रमों में पहले से तैयार किया गया टेसू के फूलों का रंग हुरियारों पर पिचकारियों, बाल्टियों से उडे़ला गया। टेसू के फूल बरसाए। गुलाल के सतरंगी बादल घुमड़-घुमड़ कर लठामार होली का आगाज कराते रहे। समाज गायन का दौर करीब एक घंटे से अधिक चलता रहा।

Barsana Lathmar Holi 2019 Photos In Mathura - जो रस बरसो बरसाने में सो रस  तीन लोक में नाय, देखिए अद्भुत लठमार होली की तस्वीरें - Amar Ujala Hindi  News Live

बरसाना की रंगीली गली में ध्वज पताका के आते ही हुरियारिनों की लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं। हुरियारिनों ने घूंघट की ओट से प्रेमपगी लाठियों से चोट की। भंग की तरंग में झूमते हुरियारे उन प्रहारों को कभी मयूरी नृत्य करके तो कभी लेटकर खुशी-खुशी सह जाते। लाठियों के प्रहारों को और तेज करने के लिए हुरियारे शब्द बाण छोड़ देते। इससे हुरियारिनों की लाठियों के प्रहारों और तेज हो जाते।

Lathmar Holi 2021: Lattmar Holi to be played 23 March in Barsana Know here  details - Lathmar Holi 2021: बरसाना में कल खेली जाएगी लट्ठमार होली,  नन्दगांव से आए पुरुषों पर लाठियां बरसाती ...

लठामार होली में पंचमवेद की वाणी के शब्दों की बरसात हुई। इसमें हंसी-ठिठोली, सीख, भक्ति, वैराग्य, शरारत आदि का समावेश होता है। स्थानीय लोग हंसी मजाक में इसे पंचमवेद की संज्ञा देते हैं। इस परंपरा के बारे में बात करने पर एक हुरियारे ने बताया कि इस प्रकार कि ठिठोली का प्रयोग किए जाने से हुरियारिनें भड़क जाती हैं, जिससे वह दोगुनी ताकत से लाठियों का प्रहार करती हैं।

हुरियारों पर रंग बरसाते बरसाना के लोग

नंदगांव-बरसाना के लोगों की अलग ही रीत है। यहां हुरियारे-हुरियारों में हंसी-ठिठोली होती है। ऐसी ठिठोली जैसे देवर-भाभी से और जीजा-साली से करता है। इसे सुनकर हर कोई खिल खिलाकर हंस पड़ता है। इस ठिठोली का कोई भी बुरा नहीं मानता। लेकिन लठामार होली के बाद हुरियारे-हुरियारिनों से पैर छूकर हंसी-ठिठोली की माफी मांगते हैं।

हंसी-ठिठोली करते हुरियारे

लठामार होली के दौरान टेसू के फूलों के रंग से सराबोर, भांग की तरंग में झूमते हुरियारों की टोलियां वृषभानु के जमाई की जय, बहू के भैया की जय… कह रहे थे। लठामार होली के इस रंग को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग बरसाना में पहुंचे थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए।

Tags: banke bihari mandirbanke bihari mandir timingbarsana holi 2022barsana holi 2022 schedulebarsana lathmar holi 2022Braj ki holibraj ki holi 2022braj ki holi datesbraj ki holi newsholi 2022Holi dateholi nandgaon barsanaladdu holi 2022lathmar holi 2022Mathuramathura holi 2022mathura holi 2022 datemathura holi 2022 schedulemathura newsmathura news todaynandgaon barsana holi 2022nandgaon holi 2022nandgaon holi 2022 datephoolon ki holi 2022phoolon ki holi in vrindavanनंदगांव की होलीबरसाना की होलीब्रज की होलीमथुरा की लठमार होलीलठमार होलीलठामार होली
Previous Post

जानें क्यों नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका?

Next Post

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, घटेंगी पीएफ़ पर ब्याज की दर

Writer D

Writer D

Related Posts

Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
Next Post
PF

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, घटेंगी पीएफ़ पर ब्याज की दर

यह भी पढ़ें

House Attached

दो गैंगस्टर की 5.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क

20/08/2022
Dark Circles

सिर्फ 20 दिन…और आँखों के नीचे के डार्क सर्कल हो जायेंगे फुर्र

07/12/2025
Mahant Kanak Bihari Das

राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत के खाते में सेंध, निकाले गए 90 लाख रुपये

04/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version