Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बने, राज्यपाल थावर चंद ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली. बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बोम्मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। इससे पहले सोमवार को विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ही मंगलवार को बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई समेत 3 पर लगेगी रसुका

बोम्मई CM की कुर्सी संभालने से पहले कर्नाटक के गृह, कानून, संसदीय मामलों के मंत्री भी थे। उनके पिता एसआर बोम्मई भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट बसवराज ने जनता दल के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। वे धारवाड़ से दो बार 1998 और 2004 में कर्नाटक विधान परिषद के लिए चुने गए। इसके बाद वे जनता दल छोड़कर 2008 में भाजपा में शामिल हो गए। इसी साल वे हावेरी जिले के शिगगांव से विधायक चुने गए।

Exit mobile version