• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BB 16: घर में हुईं महाभारत, अर्चना गौतम ने फेंका गर्म पानी से भरा बर्तन

Writer D by Writer D
27/12/2022
in मनोरंजन
0
BB 16

BIGG BOSS 16

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

BB 16 में सोमवार को कुल 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए। घर में इस वक्त 13 सदस्य हैं। नॉमिनेशन में विकास मानकतला, प्रियंका चौधरी, निम्रत कौर, सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट, श्रीजिता डे और टीना दत्ता हैं। इसके बाद घर में एक नए मेहमान की एंट्री हुई। पहली बार घर में एक पालतू कुत्ता पहुंचा। जिसके साथ घरवाले मस्ती करते दिखाई दिए। शो का नया प्रोमो आया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि अर्चना गौतम और विकास एक दूसरे से भिड़ गए। अर्चना जहां अपनी बातों से सभी को हंसाती रहती हैं वहीं वह पंगे लेने में भी कम नहीं हैं। अब उनकी लेटेस्ट लड़ाई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे विकास के साथ हुई।

अर्चना और विकास के बीच धक्का मुक्की

विकास और अर्चना की यह लड़ाई किचन में काम करने के दौरान हुई। अब अगर अर्चना किचन में हैं तो किसी दूसरे के लिए काम करना वैसे ही मुश्किल हो जाता है। विकास ने चूल्हे पर चाय के पानी चढ़ाया था। अर्चना कहती हैं चाय का पतीला उधर रखो। वह दूसरे बर्नर पर बर्तन रखने के लिए कहती हैं। जब विकास मना करते हैं तो अर्चना धक्का मुक्की करने लगती हैं। इसी बीच अर्चना चूल्हे पर रखा गर्म पानी से भरा बर्तन उठाती हैं और पानी फेंक देती हैं। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है लेकिन घर के दूसरे सदस्य आकर उन्हें संभाल लेते हैं।

कौन बनेगा अगला कैप्टन

प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि अगले कैप्टन का चुनाव फैन्स करेंगे। बिग बॉस बताते हैं कि देश के कोने-कोने से आए शो के फैन्स तय करेंगे घर का अगला कैप्टन। इस रेस में अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन हैं। वह एक-एक कर स्टेज पर आते हैं और वहां रखे माइक पर अपनी बात रखते हैं।

57 साल के हुए सलमान खान, शाहरुख खान ने इस अंदाज में भाईजान को दी बधाई

अब्दू जैसे ही स्टेज पर आते हैं वह कहते हैं, स्वागत नहीं करोगे हमारा। आगे अब्दू कहते हैं, कप्तान को फेयर रहना चाहिए और मैं तो पहले से फेयर हूं। फिर शिव स्टेज पर आते हैं मराठी में अपनी बात रखते हैं। इसके बाद एमसी स्टैन का नंबर आता है। स्टैन ने कहा, तुम लोगों को जिसको भी वोट देने का है उसको दो लेकिन मेरे को हार मांगता, मेरे को जीतने के बाद वो फूलों का हार मिलता है ना, मेरे को वो मांगता।

Tags: Abduarchana gautambb 16bigg boss 16tv gossipsVikas
Previous Post

UPSC IFS मेंस एग्जाम रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

Urfi Javed ने ब्रेकफास्ट की प्लेट से ढकी बॉडी, फिर हुई ट्रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Badshah
मनोरंजन

यूट्यूब से हटाया गया विवादित सॉन्ग ‘टटिहरी, सिंगर बादशाह के खिलाफ नोटिस जारी

07/03/2026
Dhurandhar The Revenge
Main Slider

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

07/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

06/03/2026
मनोरंजन

Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम, जानें कब और कहां देख सकते हैं

06/03/2026
Ex-Muslim Salim Wastik regained consciousness after 7 days
मनोरंजन

Ex Muslim सलीम वास्तिक को 7 दिन बाद आया होश, जानें अब कैसा है हाल

06/03/2026
Next Post
Urfi Javed

Urfi Javed ने ब्रेकफास्ट की प्लेट से ढकी बॉडी, फिर हुई ट्रोल

यह भी पढ़ें

city with no people

50 हजार लोगों से गुलजार रहने वाला शहर अब है वीरान

23/11/2020
लखनऊ पुलिस Lucknow police

लखनऊ : विभिन क्षेत्रों से पुलिस ने 13 वांछित समेत समेत 17 बदमाश किए गिरफ्तार

20/09/2020
sonu sushant

सुशांत को लेकर बोले सोनू सूद- अगर वो आज जिंदा होते तो अपने नाम पर हो रहे सर्कस को देख हंसते

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version