• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BB15: राकेश बापट ने किया लंबा पोस्ट, शमिता के लिए कही ये बात

Desk by Desk
15/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
rakesh bopat hospitalized

rakesh bopat hospitalized

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राकेश बापट हेल्थ ईशूज के चलते बिग बॉस 15 से जा चुके हैं। उनके ऐसे बिना बताए जाने पर शमिता शेट्टी नाराज हैं। राकेश ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और बताया कि वह बिना बताए क्यों चले गए। वीकेंड का वॉर पर जब सलमान खान ने बताया कि राकेश शो पर वापसी नहीं करेंगे तो शमिता परेशान दिखीं। उन्होंने साथी कंटेस्टेंट नेहा भसीन से भी कहा था कि जैसे ही मुश्किलें आती हैं, राकेश भाग जाते हैं।

राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, मैं आप सबको परिवार कहता हूं क्योंकि ये कनेक्शन सच्चे दिल से बना है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी जिंदगी में आप सब लोग हैं और मेरे लिए दुआएं और पॉजिटिविटी भेज रहे हैं। जिंदगी में कभी-कभी अहम मौकों पर अचानक से परेशानियां आ जाती हैं, ऐसा ही मेरे केस में भी हुआ।

आपका प्यार मुझे बिग बॉस में वापस लाया था लेकिन हेल्थ की वजह से मैं कम देर तक रुक पाया। 5 साल पुरानी हेल्थ से जुड़ी दिक्कत वापस आ गई जिसके बारे में सोचा भी नहीं था और काफी दर्दनाक है। मैं बेहतर हूं औऱ ठीक हो रहा हूं और जैसा कि आप सभी ने कहा कि हेल्थ सबसे पहले है।

राकेश ने शमिता और उनको प्यार देने के लिए भी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह भी लिखा, याद रखिए, हेल्थ का मामला नहीं होता तो मैं आप सबका घर के अंदर मनोरंजन कर रहा होता। मैं बिना प्रॉपर गुड बाय किए नहीं जाना चाहता था लेकिन मुझे पता ही नहीं था कि दर्द इतना होगा कि जाना पड़ेगा।

फिर भी मैं इतना कह सकता हूं कि यह जर्नी का छोटा सा हिस्सा था। हमारा कनेक्शन तो जीवनभर का है। मैं जल्द ही ठीक होकर आप सबको एंटरटेन करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

बता दें कि शमिता को जब वीकेंड का वॉर पर पता चला कि राकेश शो छोड़ गए हैं तो वह परेशान होने के साथ नाराज भी दिखीं। उन्होंने नेहा भसीन से कहा, उसे आना ही नहीं चाहिए था। जैसी ही मुश्किल आती है वह भाग खड़ा होता है। कम से कम सामना तो करो। उसे पता था कि वह जा रहा है, फिर भी मुझे नहीं बताया।

Tags: big boss 15Big Boss 15 LiveBig Boss 15 NewsBig Boss 15 timingsBig Boss 15 Updatedjay bhanushaalirakesh bopatTejaswiWeekend ka war
Previous Post

BB 15: घरवालों में मचा घमासान, VIP तेजस्वी पर भड़के जय

Next Post

बंद नाक से परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
Next Post

बंद नाक से परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

यह भी पढ़ें

Ring Roads

यूपी के पांच मंडलों में नए रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव

21/08/2024
suicide

तहसीलदार के पेशकार की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

08/02/2021
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

शराब तस्करों ने चेकिंग के दौरान सिपाही पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version