Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विधानसभा का घेराव करने जा रही बीसी सखियां गिरफ्तार, इको गार्डन भेजा गया

BC Sakhi

BC Sakhi

लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बीसी सखियों (BC Sakhi) ने चारबाग से “बीसी सखी न्याय” तिरंगा यात्रा निकाली, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सखियों ने विधानसभा मार्ग की ओर बढ़ते हुए विधानभवन घेरने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। विरोध में कई सखियों ने नारेबाजी भी की।

पुलिस ने उन्हें पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं मानी तो गिरफ्तार कर उन्हें इको गार्डन ले जाया गया। इस दौरान महिला पुलिस और सखियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

सखियों (BC Sakhi) की इस पदयात्रा के चलते विधानसभा मार्ग पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई। पद यात्रा निकाल रही बीसी सखी (BC Sakhi)  सुष्मिता यादव, अंजू कटियार, सीमा लोधी ने कहा कि हमें जो वर्तमान में मानदेय दे दिया जा रहा है वह बहुत ही कम है, एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है दूसरी ओर इतने कम मानदेय में हम किस महोत्सव की बात कर रहे हैं।

नवभारत मीडिया समूह के चेयरमैन विनोद माहेश्वरी का निधन

उन्होंने कहा हम सभी काफी दिन से काम कर रहे हैं इसलिए हम सभी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। वेतन परमानेंट करके दस हजार रुपये दिया जाए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने जो नियुक्ति के समय उनसे वादे किए थे उसको पूरा नहीं किया इसलिए हमें अपने अधिकारों के प्रति लड़ना पड़ रहा है।

Exit mobile version