Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टीम से हटाओ…. शाहरुख खान की KKR को BCCI की दो टूक

KKR has been ordered by the BCCI to remove Mustafizur Rahman from the team.

KKR has been ordered by the BCCI to remove Mustafizur Rahman from the team.

BCCI ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को IPL से बाहर करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इसको लेकर फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिए हैं कि वो बांग्लादेशी पेसर को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दे। BCCI के सचिव देवाजित सैकिया ने इसका ऐलान किया और कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए बोर्ड ने ये फैसला किया है। KKR ने हालिया ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था।

KKR को BCCI का आदेश

BCCI सचिव ने शनिवार 3 जनवरी को मीडिया को दिए एक बयान में बोर्ड के आदेश की जानकारी दी। सैकिया ने कहा, “BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है”

शाहरुख और KKR पर फूटा फैंस का गुस्सा

BCCI का ये आदेश हालिया घटनाक्रम के बाद आया है, जहां सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर मुस्तफिजुर रहमान को IPL में शामिल करने का विरोध हो रहा था। असल में पिछले कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में एक-एक कर कई हिंदुओं को चुन-चुनकर वहां की बहुसंख्य मुस्लिम आबादी ने बेदर्दी से मौत के घाट उतारा है। इसके बाद से ही देश में बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से का माहौल है।

ऐसे में जब ऑक्शन में कोलकाता ने मुस्तफिजुर को खरीदा, तब से ही इसका विरोध होने लगा था। खास तौर पर KKR और इसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर लोगों से जमकर भला-बुरा सुनना पड़ा था। वहीं हाल ही में BJP के नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख खान को गद्दार तक कह दिया था। लगातार बढ़ते विरोध के कारण BCCI को आखिरकार ये फैसला लेना पड़ा।

क्या टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा?

हालांकि, इसने अब ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल के अंत में होने वाली सीरीज जारी रहेगी या उसे भी रद्द किया जाएगा। एक दिन पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया था कि अगस्त-सितंबर के महीने में भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। ये दौरा वैसे तो पिछले साल होना था लेकिन तब बांग्लादेश में जारी बवाल और हिंसा के दौर के कारण दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इसे 2026 के लिए टाल दिया था। अब इस सीरीज के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Exit mobile version