• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीसीसीआई के अनुरोध को ईसीबी ने ठुकराया, नहीं खेलने को मिलेगा अभ्यास मैच

Desk by Desk
25/06/2021
in Main Slider, खेल
0
BCCI's request turned down by ECB, practice matches will not be played

BCCI's request turned down by ECB, practice matches will not be played

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चाहती थी कि दोनों टीमों के बीच कम से कम दो वार्म-अप मैच हो। इसके लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से अनुरोध भी किया लेकिन ईसीबी ने उसे ठुकरा दिया।  इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार वे अगस्त में पहले टेस्ट से पहले अपने खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर चार दिवसीय दो मैच खेलेंगे।’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ईसीबी से कुछ अभ्यास मैच कराने का अनुरोध किया था लेकिन कोविड-19 हालात के कारण इस तरह की योजना को पूरा करना मुश्किल होगा।

यह पूछने पर कि काउंटी टीमों के खिलाफ कोई मैच आयोजित करने की संभावना है तो प्रवक्ता ने कहा, ‘नहीं।’ इंग्लैंड में विभिन्न काउंटी टीमों के खिलाड़ियों का नियमित रूप से कोविड-19 परीक्षण किया जा रहा है लेकिन उन्हें किसी बायो-बबल में नहीं रखा हुआ है। भारतीय टीम 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठी होगी और डरहम रवाना होगी जिसके बाद फिर से बायो-बबल में रहेगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘इंग्लैंड में घरेलू खिलाड़ी बायो-बबल में नहीं हैं, यह निश्चित रूप से एक मुद्दा है। इसलिये डरहम में मैच टीम के खिलाड़ियों को दो टीमों विभाजित करके ही खेले जाएंगे।’ भारतीय टीम इस समय 24 खिलाड़ियों (20 आधिकारिक टीम और चार रिजर्व) के साथ है जिससे वह टीम के खिलाड़ियों की दो टीम बनाकर खेल सकती है।

WTC में फाइनल मैच जीतकर बौखलाया न्यूजीलैंड, वेबसाइट ने की सारी हदें पार

वार्म-अप मैच को लेकर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने ‘द इंडियन एक्प्रेस’ से कहा था, ‘पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दो अभ्यास मैचों का आयोजन करने के लिए जय शाह ईसीबी और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन से बात करेंगे। सचिव का मानना है कि बीसीसीआई को ईसीबी से कम से कम दो अभ्यास मैचों के आयोजन के लिए ईसीबी से अनुरोध करना चाहिए ताकि सीरीज के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को कुछ अभ्यास मैच खेलने को मिल सके।’

 

Tags: 24ghante online.comBCCIECBhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsहिंदी समाचार
Previous Post

WTC में फाइनल मैच जीतकर बौखलाया न्यूजीलैंड, वेबसाइट ने की सारी हदें पार

Next Post

PSL की ट्रॉफी अपने नाम कर मुल्तान सुल्तांस ने बढ़ाई शान, पेशावर जाल्मी को दी मात

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
Next Post
Multan Sultans increased their pride by winning the PSL trophy, defeating Peshawar Zalmi

PSL की ट्रॉफी अपने नाम कर मुल्तान सुल्तांस ने बढ़ाई शान, पेशावर जाल्मी को दी मात

यह भी पढ़ें

guru dakshina

CRPF की ट्रेनिंग से वापस लौटा जवान, अपने गुरु को दी 1 रु गुरु दक्षिणा

18/06/2022
चेन्नई आने-जाने वाली 12 उड़ानें रद्द 12 flights to and from Chennai canceled

निवार तूफान: चेन्नई आने-जाने वाली 12 उड़ानें रद्द, चेंबरमबक्कम जलाशय खोला जाएगा

25/11/2020
Transfer

अजय मिश्रा बने गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त, 16 IPS के ताबदले

29/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version