Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपने घर में जरूर रखें ये चीजें, नहीं होगी धन-वैभव की कमी

tulsi

Tulsi

वास्तुशास्त्र के अनुसार धन वृद्धि के लिए घर में कुछ चीजों का होना बहुत जरूरी है। इन चीजों का घर (Home) में होना शुभ माना जाता है। घर में वास्तुदोष(Vastu Dosh)  होने की वजह से भी धन- हानि हो सकती है। घर में इन चीजों के होने से वास्तुदोष दूर हो जाता है। आइए जानते हैं, घर में किन चीजों का होना शुभ होता है…

घर (Home) के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ भगवान गणेश की तस्वीर

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ से भगवान गणेश की तस्वीर होना शुभ होता है। भगवान गणेश की तस्वीर लगाने से घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है। भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है।

तुलसी का पौधा रखें घर में

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है।

घर में मंदिर होना चाहिए

घर में मंदिर जरूर होना चाहिए और रोजाना सुबह और शाम घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें

घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर जरूर रखें। आप उस तस्वीर या प्रतिमा को भी घर मेंरख सकते हैं जिसमें मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान साथ में हैं।

Exit mobile version