Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दम्पति समेत तीन घायल

Beaten

Beaten

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे (beaten) चले। जिसमें एक पक्ष से दम्पति सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू की है।

औंग थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में आज दोपहर रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर जमकर लाठी-डंडों से पीट पीट (beaten) कर एक पक्ष के वसंतलाल (44), पत्नी पूजा (40) व अजय (28) घायल हो गए।

घायल बसंत लाल ने बताया कि पड़ोस के जगरूप, उसका पुत्र विपिन व पत्नी प्रीति ने रास्ते से निकलने पर विवाद कर शुरू कर दिया और लाठी डंडो से मारकर (beaten) घायल कर दिया।

पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना जांच की जा रही है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Exit mobile version