Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शुक्र ग्रह कमजोर होने पर घट जाती है सुंदरता, ऐसे करें मजबूत

Shukra Dev

Shukra Dev

ज्‍योतिष शास्‍त्र में नव ग्रहों का विशेष स्थान दिया गया है। प्रत्येक ग्रह के अपने अलग-अलग कारक होते हैं। साथ ही ग्रहों का जातकों के जीवन में भी अलग-अलग असर पड़ता है। शुक्र (Shukra) ग्रह का भी ज्योतिष में विशेष महत्व बताया गया है। शुक्र कमजोर हो, तो आंखों में परेशानी होने लगती है। साथ ही मधुमेह की बीमारी हो सकती है।

शुक्र (Shukra)  ग्रह को महिलाओं के लिए काफी शुभ माना गया है। इस ग्रह को महिलाओं की सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि जिस महिला की कुंडली में शुक्र शुभ होता है, वे काफी सुंदर होती हैं। वहीं जब शुक्र (Shukra)  कमजोर हो तो इसका शरीर पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। यहां आपको बताते हैं शुक्र कमजोर होने के क्या संकेत है और इसे कैसे मजबूत किया जा सकता है।

शुक्र (Shukra) कमजोर होने के क्‍या संकेत हैं

– चेहरे पर मुंहासों का अचानक निकलना शुक्र के कमजोर होने का संकेत माना जाता है।
– चेहरे पर इंफेक्शन भी शुक्र कमजोर होने का संकेत है।

ऐसे मजबूत करें शुक्र (Shukra)  ग्रह

– शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए
– सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ होता है
– शुक्र (Shukra)  यंत्र को घर में स्थापित करना चाहिए
– सफेद गाय को चारा खिलाने से शुक्र के प्रकोप से मुक्ति मिलती है
– केमिकल वाले परफ्यूम की जगह प्राकृतिक महक वाले इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए
– गंदे और फटे-पुराने कपड़े पहनने से शुक्र ग्रह अशुभ फल देता है। ऐसे में इस तरह के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

Exit mobile version