Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी के कारण अमेरिका-चीन में लगते हैं भारत माता के जयकारे : स्वतंत्रदेव

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता के तौर पर विख्यात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र अमेरिका और पड़ोसी चीन की सरजमीं पर भारत माता के जयकारे लगते हैं।

देवरिया से बीस किलोमीटर दूर गौरीबाजार में एक सभा को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्र देव ने गुरूवार को कहा “ प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सर्वमान्य नेता है जिसका उदाहरण है कि आज अमेरिका और चीन में भारत माता के जयकारे लग रहे हैं। मोदी ने विश्व के पटल पर इतिहास कायम किया है। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण कर काशी को विश्व के मंच पर ला खड़ा किया है। कॉरिडोर के तैयार होने से बनारस में रोजगार में इजाफा हुआ है। ”

उन्होंने कहा “ देश है तो हम हैं। हम अपने देश के सम्मान की रक्षा करना जानते हैं और इसी बल पर आने वाले 2022 के चुनाव में सूबे में दुबारा भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।”

भाजपा के सामने कुछ नहीं सपा से प्रसपा का गठबंधन : डॉ. दिनेश शर्मा

सिंह ने तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक दिन पूर्व अपने प्राण त्याग देने वाले देवरिया के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह और गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि शहीद वरुण केवल देवरिया के लाल नहींं,वह पूरे देश के लाल थे।

नेताओ को नसीहत देते हुये उन्होंने कहा कि अगर सफल नेता बनना है तो रोज एक घण्टे स्वच्छता अभियान चलाओ ,कोई तुम्हे नेता बनने से नहींं रोक सकता। स्वतंत्रदेव ने भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह को राममंदिर का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र पहना सम्मानित किया।

Exit mobile version