• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस वजह से विराट ने बढ़ाया वर्कआउट, कहा…

PJ by PJ
13/05/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विराट कोहली (VIRAT KOHLI)ने आईपीएल के मौजूदा सीज़न में अब तक 20 चौके और चार छक्के लगाए हैं। बोले- कौन कहता है कि काम रुक सकता है? यदि आप अपने काम को लेकर एक समर्पित इंसान हैं, तो काम कभी नहीं रुकता। यदि आपको अपने काम को करने के दौरान आनंद मिलता है, तो आप चाहेंगे ही नहीं कि काम कभी रुके। हाँ, यह बात और है कि आप उस काम में अपना शत-प्रतिशत देकर जल्द से जल्द उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन थकेंगे तो बिल्कुल नहीं।

इसी प्रकार अपने काम को ‘जीने’ वाले देश के चहेते क्रिकेटर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) हमेशा ही काम को लेकर समर्पित नज़र आते हैं और स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप पर अपने वर्कआउट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को जिम में वर्कआउट करते देखा गया। कहा जा रहा है कि विराट द्वारा यह वर्क आउट आज होने वाले आरसीबी के मैच लिए किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैसे तो बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जो अपनी फिटनेस पर काफी ज़्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने क्रिकेट में फिटनेस को एक अलग ही लेवल पर पहुँचा दिया है।

दरअसल विराट कोहली (VIRAT KOHLI)ने बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच, कू ऐप के अपने हैंडल से वर्क आउट का बहुत ही दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसे पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने कहा है कि कौन कहता है कि काम रुक सकता है?

आईपीएल अब जैसे-जैस खिताब के दरवाजे की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे टूर्नामेंट का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस प्रकार इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का रोमांच चरम पर है। आज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की टीम रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा, जो इस सीज़न का 60वां मैच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

बेंगलुरू एफसी ने जीता ‘RFDL’ का खिताब

आरसीबी को प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करने के लिए कम से कम एक जीत की दरकार है। टीम के अहम् खिलाड़ी होने के नाते विराट की जिम्मेदारियाँ काफी हद तक बड़ी हुई हैं, जो वर्क आउट के रूप में उनकी कहानी बयान कर रही हैं। बैंगलोर ने 15वें सीज़न में अब तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें 7 जीते और 5 हारे हैं। यदि आरसीबी को प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करना है, तो उसे आज का मुकाबला जीतना होगा।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के स्कोर पर यदि नज़र डालें, तो आईपीएल 2022 में अबतक 11 मुकाबलों में 21.60 की एवरेज से उन्होंने 216 रन बनाए हैं। इस दौरान स्ट्राइक रेट 111.92 और बेस्ट स्कोर 58 रन रहे हैं। वहीं, विराट कोहली (VIRAT KOHLI)ने आईपीएल के मौजूदा सीज़न में अब तक 20 चौके और चार छक्के लगाए हैं।

चेतन सकारिया बोले- बटलर का विकेट लेना मेरे लिए बड़ी बात

Tags: IPL sport newsSport newssport news 2022sport news 2022 updatesport news update
Previous Post

योगी सरकार पीआरडी जवानों को देगी अधिक जिम्मेदारी व सुविधाएं

Next Post

वैज्ञानिकों ने किया कमाल, चांद की मिट्टी में उगाए पौधे

PJ

PJ

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post

वैज्ञानिकों ने किया कमाल, चांद की मिट्टी में उगाए पौधे

यह भी पढ़ें

RJ Ayan launches first podcast

RJ आयान ने शुरू किया पहला पॉडकास्ट, जिसे Hubhopper पर किया टेलिकास्ट

23/08/2020
Groundnut

बढ़ती उम्र को रोकने में कारगर होती है मूंगफली, जानिए और भी फायदे

13/09/2021
Raid

अवैध रूप से चल रहे होटल पर ‌छापा, पकड़े गये लड़के और लड़कियां

13/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version