• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बियर-शराब की कीमतों में होगी बढ़ोत्तरी, दुकानों का खुलने का वक़्त भी बढ़ेगा

Writer D by Writer D
22/12/2022
in Business, Main Slider
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नई आबकारी नीति आने के बाद शराब के दामों में बढ़ोतरी ((Beer-Liquor Prices) हो सकती है। बियर के साथ-साथ ब्रांडेड अंग्रेजी शराब के दाम को बढ़ाए जाने को लेकर मंथन चल रहा है। शराब की कीमतों में वृद्धि  के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में शराब एसोसिएशन की मांग पर दुकानों के खुलने का वक्त भी बढ़ाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में नई आबकारी नीति को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बार सरकार लाइसेंसी दुकानदार के मार्जिन को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रही है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में बीयर, देसी और अंग्रेजी शराब (Beer-Liquor)के दाम में बढ़ोतरी हो जाएगी।

दरअसल बीते 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश शराब एसोसिएशन ने आबकारी मंत्री से मिलकर 10 प्वाइंट का एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में एसोसिएशन ने मांग की थी कि बीते 10 सालों से लाइसेंसी शराब दुकानों का मार्जिन नहीं बढ़ पाया है, जबकि कोटा और लाइसेंस की फीस बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है।

एसोसिएशन ने कहा था कि खर्च 2 से 3 गुना हो गया है। शराब की दुकान में आने वाला खर्च चाहे वह दुकान का किराया हो, सेल्समैन का वेतन, सीसीटीवी मेंटेनेस, टूट फूट हो, सभी में बढ़ोतरी हुई है। नगर निगम की फीस तो 500 गुना बढ़ा दी गई है। ऐसे में लाइसेंसी दुकानदारों का मार्जिन खर्च के आगे कम हो गया है जो 10 सालों से नहीं बढ़ा है।

देश को मिली पहली मुस्लिम फाइटर पायलट, सानिया मिर्जा ने बढ़ाया मिर्जापुर का मान

कोरोना के संकट काल में भी शराब बिक्री का कोटा उठाया गया, सेल्स का लक्ष्य पूरा किया और सरकार को राजस्व की हानि नहीं होने दी गई लेकिन अब लाइसेंसी दुकानदारों के मार्जिन मनी को बढ़ाया जाए। अंग्रेजी दुकान में मार्जिन 18 से 11 फीसदी और देसी शराब की दुकान में 14 से 8 फीसदी भर रह गया है जबकि खर्च बेतहाशा बढ़ा है।

मार्जिन बढ़ाने के साथ-साथ एसोसिएशन ने दुकान खोलने के टाइम को भी बढ़ाने की मांग की है। सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे की बजाय रात 11:00 बजे तक दुकान खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो दुकानदारों की मांगों और बढ़े राजस्व के लक्ष्य को देखते हुए 2 साल बाद बियर के दामों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। कोरोना काल में बियर की बढ़ी बिक्री को देखते हुए सरकार ने टैक्स में कमी की तो दाम में 20 रुपये की कमी आई थी लेकिन अब सरकार अंग्रेजी, देसी शराब के साथ-साथ बीयर के दामों में भी बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर मंथन कर रही है।

Tags: Beer prices in UPliquor prices in upup news
Previous Post

देश को मिली पहली मुस्लिम फाइटर पायलट, सानिया मिर्जा ने बढ़ाया मिर्जापुर का मान

Next Post

हर पेंसिल पर लिखा होता है HP, जानें इस शब्द का मतलब

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
nitin naveen
Main Slider

नितिन नवीन के यू-टर्न से राजनीति गरम, इस्तीफा टालने पर उठे सवाल

29/03/2026
PM Modi
Main Slider

‘मन की बात’ में पीएम ने की ऊर्जा संकट पर अफवाहों से बचने की अपील, एकजुट रहने का आह्वान

29/03/2026
Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Next Post
Pencil

हर पेंसिल पर लिखा होता है HP, जानें इस शब्द का मतलब

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने पिछले साढ़े छह वर्षों में 6,55,684 करोड़ का लोन वितरित कर रचा कीर्तिमान

03/01/2024
CM Dhami participated in the Martyrs' Honor Ceremony in Lansdowne

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

05/10/2025
Blood clotting can be fatal for you, know the reason

खून का जमना हो सकता है जानलेवा, न करें नजरंदाज

09/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version