Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

काकोरी में बियर शॉप के सैल्समैन को मारी गयी गोली, दो गिरफ्तार

shot to salesman

shot to salesman

 लखनऊ। काकोरी इलाके में दबंगों ने मामूली विवाद में दुकान के सैल्समैन को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सैल्समैन घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे दोनों हमलावरों को ग्रामीणों पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दोनों को दुकान के भीतर बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजवाया और उसके बाद हमलावरों को दुकान से बाहर निकालकर हिरासत में लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना काकोरी के जेहटा चौराहे की है। यहां पर एक बियर शॉप है। शॉप का सैल्समैन रोहित है। शॉप के बाहर कल्लू की कैंटीन है। यहां पर मनीश यादव का कल्लू से रुपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बियर शॉप सैल्समैन बाहर आया और उसने कल्लू का पक्ष लिया, इस पर मनीश का रोहित से विवाद होने लगा।
मनीश यादव ने अपने साथी मनीष लोध और विशाल यादव को बुला लिया। विवाद बढ़ जाने पर उन लोगों ने रोहित को तमंचे से गोली मार दी गयी। गोली रोहित के पेट में लगी और वह घायल होकर वहीं पर गिर गया। दुकान पर गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गयी।
पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, दस लाख की शराब बरामद
फायरिंग करने के बाद दोनों हमलावर फरार होने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों हमलावरों का पीछा कर उनको पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को दुकान में ही बंद कर दिया गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो इलाज के लिए तुरंत ही ट्रामों सेंटर रवाना किया गया। इसी बीच दुकान में बंद दोनों हमलावरों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में के बाद दोनों हमलावरों ने वहां से फरार होने की कोशिश की लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए।
मौके से बरामद हुई तीन बाइकें
पुलिस के मुताबिक मौके से तीन बाइक बरामद की गयी हैं। ये बाइक हमलावरों की बतायी जा रही है। अन्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Exit mobile version